राष्ट्रीय

Supreme Court Judges : सुप्रीम कोर्ट में आज पहली बार 3 महिला न्यायाधीशों सहित 9 नए जजों ने ली शपथ, अब जल्द निपटेंगे पेंडिंग केस..

Spread the love

नई दिल्ली:-  देश के प्रधान न्यायाधीश (CJI) एन वी रमण मंगलवार को तीन महिला न्यायाधीश समेत नौ नए न्यायाधीशों को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पद की शपथ दिलाई। यह एक ऐतिहासिक पर है क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ है जब सुप्रीम कोर्ट के नौ न्यायाधीशों ने एक साथ पद की शपथ ग्रहण की।
सुप्रीम कोर्ट में नौ जजों को दिलाई गई शपथ
सीजेआई एन वी रमण की मौजूदगी में इन जजों ने ली शपथ
  1. जस्टिस ए एस ओका
  2. जस्टिस विक्रम नाथ
  3. जस्टिस जे के माहेश्वरी
  4. जस्टिस हिमा कोहली
  5. जस्टिस बी वी नागरत्ना
  6. जस्टिस बेला त्रिवेदी
  7. जस्टिस सी टी रविंद्रकुमार
  8. जस्टिस एम एम सुंदरेश
  9. और वरिष्ठ वकील पी एस नरसिम्हा।
आपको बता दें कि परंपरा के तौर पर सुप्रीम कोर्ट के नए न्यायाधीशों को प्रधान न्यायाधीश के द्वारा ही पद की शपथ दिलाई जाती है। आज 9 न्यायाधीशों के शपथ ग्रहण करने के साथ ही सुप्रीम कोर्ट में अब सीजेआई सहित कुल न्यायाधीशों की संख्या 33 हो गई है। ज्ञात हो कि सर्वोच्च न्यायालय में कुल 34 न्यायाधीश ही हो सकते हैं, यह भारत के उच्चतम न्यायालय के इतिहास में पहली बार है जब नौ न्यायाधीश एक बार में पद की शपथ ली।
शपथ समारोह का डीडी न्यूज, डीडी इंडिया और लाइव वेबकास्ट पर सीधा प्रसारण किया गया। पद पर शपथ ग्रहण का वीडियो भी सामने आया है जिसमें सीजेआई एन वी रमण नए न्यायाधीशों को शपथ दिलाते नजर आ रहे हैं।