छत्तीसगढ़ सरकाररायपुर

उधोग संचालन पर निकले पत्र के सही माईने जानिए उधोग विभाग के आला अधिकारी प्रवीण शुक्ला से..।

Spread the love

feature-top

रायपुर. केन्द्र सरकार द्वारा लॉकडाउन बढ़ाने की संभावना के बीच भूपेश सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए राज्य के उद्योगों को खोलने के लिए निम्न शर्तो पर उधोगपति से सहमति मांगी हैं । इस आदेश को जारी करने वाले अपर संचालक  प्रवीण शुक्ला की खास बातचीत में बताया कि:

1)उधोग चलाने के लिए उन्हें राज्य के अन्दर से ही अपना रॉ मैटीरियल  मगवाना होगा

2) मजदूर भी जो है वहीं काम करेंगे।

3)कार्य स्थल पर निरंतर सैनेटाइजेशन की व्यवस्था।

4)कार्य पर पहुचने के पूर्व और कार्यअवधि समाप्त होने के पश्चात श्रमिकों के लिए साबुन हैन्ड सैनेटाइजेशन और मास्क की व्यवस्था सुनिश्चित करना।

5)किसी भी श्रमिक मे कोरोना के संक्रमण की आशंका होने पर तत्काल कार्य स्थल से दूर कर कंट्रोल रूम(104)मे तत्काल सुचित किया जाना होगा।

ऐसा माना जा रहा है कि इससे एक बड़ा वर्ग राहत महसूस करेगा। फैक्ट्रियां शुरू होने की बात से जहां छोटे उद्योगपति में खुशी की लहर है। वहीं मजदूर वर्ग की रोजी रोटी  भी शुरू हो सकेगी। सरकार को भी आर्थिक लाभ मिल सकेगा। । उन्होंने कहा 14 अप्रैल लाकडाउन खत्म होने के बाद से राज्य के सभी जिले में स्थापित समस्त सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इकाईयों वाले उद्योग उत्पादन प्रारंभ कर सकेंगे। इसके लिए सभी जिलों के व्यापार एवं उद्योग केंद्रों के महाप्रबंधकों को आवेदन पत्रों की सूची राज्य मुख्यालय में भेजने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश यह भी है कि औद्योगिक इकाईयों के प्रारूप में जानकारी प्राप्त करने के संबंध में स्थानीय औद्योगिक संघों को भी अवगत कराया जाए।जिससे छत्तीसगढ़ के उधोग दुसरे राज्यों से पिछड़े नही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *