सामाजिक

बड़ादेव ठाना की स्थापना हेतु किया गया भूमि पूजन*

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
गोंड़ समाज रुद्री द्वारा ग्राम पंचायत से आबंटित स्थल पर गोंडवाना गोंड महासभा के राष्ट्रीय महासचिव लोकेंद्र सिंह के विशेष उपस्थिति में बड़ादेव ठाना की स्थापना हेतु भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष आर एन ध्रुव,जिला उपाध्यक्ष श्रीमति सुजाता ध्रुव,जिला कोषाध्यक्ष विष्णुसिंह सिदार, सुदर्शन ठाकुर, ग्राम प्रमुख जगमोहन कुंजाम, तकनीकी सलाहकार एल एल भोई सहित गांव के सामाजिक गण उपस्थित थे। ज्ञात हो बडादेव ठाना हेतू सल्ला गागरा की भव्य मूर्ति तैयार कर ली गई है।