रायपुरस्वास्थ

कपड़े पर जीएसटी दर वृद्वि स्थगन होने पर कपड़ा व्यापारी संघ ने कैट सी.जी. का आभार व्यक्त किया

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
कपड़े पर जीएसटी दर वृद्वि स्थगन होने पर कपड़ा व्यापारी संघ ने कैट सी.जी. का आभार व्यक्त किया
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीड़िया प्रभारी संजय चौंबे ने बताया कि द रायपुर थोक कपड़ा संघ लिमिटेड़ रायपुर एवं रायपुर होलसेल होजियारी एवं रेडिमेड डीलर्स एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने कपडे पर जीएसटी दर वृद्वि स्थगन होने पर कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी जी का आभार पत्र सौपकर सम्मान किया गया। साथ ही कपड़ा व्यापारियों ने कैट के द्वारा किये इस कार्य की भूरि-भूरि प्रंसशा भी की।
अवसर पर कैट सी.जी. चैप्टर से श्री जितेन्द्र दोशी, श्री भरत जैन, श्री अजय अग्रवाल, श्री राकेश ओचवानी एवं कपड़ा व्यापारी संघ से श्री चन्दर विधानी, श्री जयचंद नवानी, श्री सरल मोदी, श्री प्रथ्वीपाल सिंह छाबड़ा, श्री मूलचंद खत्री, श्री अनिल मेश्राम, श्री विजय मुकीम, श्री जसप्रीत सिंग सलूजा एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
धन्यवाद