कृषि, उद्यानिकी, कृषि अभियांत्रिकी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालयों में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु 9 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
रायपुर, दिनांक 05.01.2022। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित बी.एस.सी. कृषि, उद्यानिकी तथा बी.टेक. कृषि अभियांत्रिकी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु पी.ए.टी. एवं पी.ई.टी.-2021 प्रवेश परीक्षा के आधार पर प्रथम काउंसिलिंग के दौरान पंजीकृत अभ्यार्थियों की सूची समाप्ति के पश्चात समस्त शासकीय एवं निजी महाविद्यालयों की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु 12वीं कक्षा में विज्ञान, गणित एवं कृषि विषयों में उत्तीर्ण अभ्यार्थियों के लिए अंतिम चरण की काउंसिलिंग में भाग लेने हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 09 जनवरी, 2022 रात्रि 11ः59 बजे तक अपना आॅनलाईन पंजीकरण ूूूण्पहाअण्ंबण्पद पर करावा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कृषि, उद्यानिकी महाविद्यालयों में 445 सीटों पर, कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में 185 सीटों पर तथा खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में 33 रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि पी.ए.टी.-2021 में सम्मिलित हुए ऐसे अभ्यर्थी जो किसी कारणवश पूर्व में प्रवेश हेतु पंजीयन नहीं करा पाये या ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने पंजीयन कराया था, पर किसी कारणवश किसी भी महाविद्यालय की सीट पर प्रवेश नहीं ले पाए, उन्हें पी.ए.टी. के रैंक के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ के मूल निवासी ऐसे अभ्यर्थी जो किसी कारणवश पी.ए.टी.-2021 की परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुए हैं, वे अभ्यर्थी 12वीं कक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थी जो पी.ए.टी.-2021 प्रवेश परीक्षा के माध्यम से पूर्व में विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित काउंसिलिंग में भाग लेकर किसी भी कृषि/उद्यानिकी महाविद्यालयों में प्रवेश ले चुके हैं, उन अभ्यार्थियों को पुनः पंजीयन एवं प्रवेश की पात्रता नहीं होगी। बी.एस.सी. कृषि, उद्यानिकी एवं वानिकी स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु अभ्यार्थियों को अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय, रायपुर के नाम से निर्धारित सेमेस्टर शुक्ल (रू. 50,000/-) का डी.डी. लेकर उपस्थित होना होगा तथा बी.टेक. कृषि अभियांत्रिकी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु अभ्यार्थियों को अधिष्ठाता, कृषि अभियांत्रिकी संकाय, इं.गां.कृ.वि., रायपुर के नाम से निर्धारित सेमेस्टर शुल्क (रू. 25,000/-) का डी.डी. लेकर उपस्थित होना होगा, बिना डी.डी. के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। किसी भी अन्य माध्यम से फीस नहीं ली जोवेगी। इस काउंसिलिंग में मेरिट के आधार पर सीट आबंटित की जायेगी।

