आदिवासी समाज की बेटी ऐश्वर्या कुंजाम को मिले न्याय-आर एन ध्रुव
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ रायपुर पृ. क्रमांक/ वनो/ संघ/ प्रसं. 2022 /472 नवा रायपुर, दिनांक 13/01/2022 अपर प्रबंध संचालक विकास छत्तीसगढ़ से जारी चयन सूची के संबंध में ऐश्वर्या कुंजाम पिताश्री आर.के. कुंजाम भाटापारा जिला बलौदाबाजार छत्तीसगढ़ द्वारा आपत्ति दर्ज की गई है।ऐश्वर्या कुंजाम विभाग द्वारा दिनांक 8/11/2021 से 23/11/2021 के तहत विज्ञापित लैब एनालिस्ट पद के तहत पूरी शैक्षणिक योग्यता, चयन परीक्षा तथा साक्षात्कार प्रक्रिया पूर्ण कर चुकी है। आवेदक ऐश्वर्या कुंजाम बलोदा बाजार जिला से अकेली अभ्यर्थी है तथा वह विभाग द्वारा मांगी गई सभी अर्हता पूरी कर ली है।
सब कुछ होने के बाद भी दिनांक 13/1/2022 को प्रकाशित चयन सूची में ऐश्वर्या कुंजाम का नाम शामिल नहीं कर वेटिंग लिस्ट में बताया जाकर जिला बिलासपुर, संभाग बिलासपुर के अभ्यर्थी ऐश्वर्या दास का चयन किया गया है। जबकि विभाग द्वारा जारी विज्ञापन के कंडिका क्र. 05 एव बिंदु क्र. 1.1 जिसमें कहा गया है कि जिले के मूल निवासी आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी।जिस पर विभागीय शर्त अनुसार ऐश्वर्या कुंजाम का चयन होना था।पर षडयंत्र पूर्वक जातिगत भावना से अधिकारी द्वारा अपने सगा संबंधी का चयन अंदर ही अंदर कर दिया गया है जो सरासर गलत है।जबकि 19/1/2022 को आवेदक ऐश्वर्या कुंजाम द्वारा संबंधित अधिकारी कार्यालय 24 नवा रायपुर में दावा आपत्ति आवेदन करने पर टालमटोल कर अन्य जगह भर लेने की बात कहने लगा।
अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष आर एन ध्रुव द्वारा वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर एवं संसदीय सचिव श्री शिशुपाल शोरी जी को पत्र लिखकर उक्त चयन सूची को निरस्त करते हुए लेब एनालिस्ट जिला बलौदाबाजार के पद पर योग्य प्रत्याशी आदिवासी समाज की बेटी ऐश्वर्या कुंजाम का चयन कर न्याय दिलाने की मांग करते हुए चयन प्रक्रिया में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने का अनुरोध किए हैं।

