रायपुर जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज।। रायगढ़ के तहसील कार्यालय में शुक्रवार को हुई मारपीट की घटना के बाद अब राज्य सरकार ने सभी कलेक्टर को निर्देश जारी करते हुए सभी राजस्व न्यायालयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पत्र लिखा है। सुरक्षा की मांग को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों का धरना चल रहा था।

रायगढ़ के मुद्दे पर पूरे प्रदेश में सरकारी अमलों में उबाल है। पहले सभी सरकारी अधिकारी कर्मचारी इसके बाद अब कनिष्ठ कर्मचारी संघ लगातार हड़ताल पर हैं।

राजस्व न्यायालयों में काम काज लगभग ठप्प है। मुख्यमंत्री के पंजाब दौरे से वापस आने के बाद अवर सचिव राजस्व एवम आपदा प्रबंधन की ओर से सभी कलेक्टर को पत्र लिखकरराजसव न्यायालयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने कहा है।

गत शुक्रवार को रायगढ़ के तहसील कार्यालय में वकीलों और राजस्व विभाग के कर्मचारियों के बीच मारपीट की घटना हुई थी इसके बाद जिले और प्रदेश के सभी कर्मचारियों ने हड़ताल कर दिया था ।

इसके बाद आरोपी वकीलों की गिरफ्तारी होने के बाद बाकी कर्मचारी हड़ताल से वापस चले गए लेकिन राजस्व के कनिष्ठ प्रशासनिक संघ के सदस्य धरने पर अबतक बैठे हुए हैं।