आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जनजाति वर्ग के कुलपति की हो नियुक्ति-आर एन ध्रुव*
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
छत्तीसगढ़ में सरकारी विश्वविद्यालय में आज दिनांक तक 14 कुलपतियों की नियुक्ति हुई है। जिसमें छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसी भी व्यक्ति को कुलपति नियुक्त नहीं किया गया है। आदिवासियों की बहुलता के कारण छत्तीसगढ़ का निर्माण आदिवासी हितों के लिए हुआ है। निरंतर आदिवासी वर्ग के अनदेखी होने से समाज में निराशा व्याप्त है।
अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष आर एन ध्रुव द्वारा सुश्री अनुसुइया उइके जी महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ माननीय श्री भूपेश बघेल जी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन से निवेदन किए हैं कि कम से कम इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जनजाति वर्ग के कुलपति नियुक्त करने का कष्ट करेंगे। समाज आपका सदैव आभारी रहेगा।

