छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ की हड़ताल स्थगित
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
रायपुर,18 फरवरी 2022। छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ सहित राजस्व निरीक्षक संघ,पटवारी संघ, कोटवारसंध, लिपिक संघ, लघु वेतन संघ,अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन संघ से परिच्चों अनुसार जिलारायगढ़ में दिनांक 11.02.2022 दिन शुक्रवार को एक अधिवक्ता द्वारा न्यायालय में आदेश उपरांत विवाद किया गया, जिसमें मनमाने रूप से सन्तुष्ट नही होने पर
वाद में उसके द्वारा उकसाने पर 150 से 200 लोग जिसमे अधिवक्ता भी शामिल रहे, के द्वारा न्यायालयीन स्टाफ लिपिक, भृत्य सहित नायव तहसीलदार विक्रांत राठौर के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देते हुए पूरे न्यायालय में भयाक्रांत माहौल उत्तपन्न करते हुए लॉ एन्ड आर्डर की स्थिति निर्मित की गई, वीडियो वायरल किया गया । सोशल मीडिया में प्रचारित वीडियो में अधिवक्ता गण न्यायालय में कानून व्यवस्था को तार-तार करते स्पस्ट दिख रहे है। छत्तीसगढ़ राज्य कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ द्वारा उक्त घटना की नींदा करते हुए शनिवार को प्रदेश के सभी तहसीलदार,नायब तहसीलदारों ने जिला- रायगढ़ पहुचकर अन्य संघों की उपस्थिति में विरोध प्रदर्शन कर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को श्ञापन देकर माननीय मुख्यमंत्री मंत्री महोदय, छत्तीसगढ़ शासन,राजस्व मंत्री महोदय, सचिव महोदय को प्रतिलिपी पेश किया गया।ज्ञापन में उल्लेखित मांगों की पूर्ति नही होने पर सर्व संघों की परिचर्चा एवं सहमतिअनुसार दिनांक 14.02.2022 दिन सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की गई।प्रदेश कार्यकारिणी ने यह स्पष्ट किया कि हमारी लड़ाई विद्वान अधिवक्ताओ से नही है बल्कि उन उपट्रवी त्वों से है जिन्होंने कानून की आड़ में इस घटना को अंजाम देकर पूरी कानून व्यवस्था को न केवल तार तार कर कटघरे में खड़ा किया है बल्कि नेक नियति से काम करने वाले अधिवक्ताओं की गरिमा को भी ठेस पहुचाया है। हम संघ के माध्यम से अधिवक्ता संघ से आहवान करते है कि ऐसे वकीलों का साथ न देकर, व्यवस्था को दुरुस्त करने में साथ दे। साथ ही अवगत करानা चाहेंगे कि प्रदेश के सभी तहसीलदार / नायब तहसीलदार राजस्व न्यायालय में पीठासीन अधिकारी की भूमिका के निर्वहन सहित 24 घंटे कानून व्यवस्था कोतुरुस्त बनाये रखने हेतु कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की भूमिका का निर्वहन करते है जहां हमेशा वार्द-विवाद सहित शांतिभंग होने की संभावना बनी रहती है। निर्वाचन को अद्यतन बनाये रखने हेतुसहायक निर्वाचक रजिस्टरीकरण अधिकारी की भमिका निभाने एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत आय, जाति, निवास सहित कई अन्य ऑनलाइन कार्यों का निष्पादन करते है जिसमे हर किसी का जल्दबाजी रहती है। कोरोना काल में लगातार कार्य करते हुए भी राजस्व प्रकरणो का समय पर निराकरण किया है। ऐसे में लंबे अरसे से वेतन विसंगति और असुरक्षा की मार झेलते हुए अनवरत सभी को झेलकर कार्यरत तहसीलदार, नायब तहसीलदारों ने विगत समय अंतागढ़ तहसील, जिला- काकेर में अतिक्रमण हटाने के कार्यवाही में माननीय जनप्रतिनिधि द्वारा तहसीलदार के साथ अभद्र व्यवहार, बिलासपुर जिला कार्यालय में झूठे तथ्यों के आधार पर हंगामा, सीमगा में तहसीलदार का निलंबन, अवैध परिवहन में कार्यवाही के दरमियान तहसीलदार पर हमला जैसी कई घटनाएं हैजिन पर हमने केवल ज्ञापन देकर संतुष्टि कर ली परंतु इस बार न्यायालय की अवमानना अस्वीकार है सभी पर तत्काल संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही हेतु पहल हो और तहसीलदार/ नायब तहसीलदारों के हितों को भी संरक्षित करते हुए कार्यवाही की जाए यही मांग कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ की ओर से मंगलवार को ज्ञापन प्रस्तृत कर शासन को अवगत कराया गया था। इसी बीच बार कौंसिल ऑफ इंडिया के द्वारा पुलिस महानिदेशक महोदय को ‘फैक्ट फाइंडिंग कमीटी का गठन किये जाने के निर्देश का संघ स्वागत करता है और मांग करता है कि फैक्ट फाइंडिंग कमिटी निष्पक्ष जांच करे और इस निंदनीय घटना को कारित करने वाले वायरल वीडियोमें प्रदर्शित सभी अधिवक्ताओ का चिन्हांकन कर वकालत के आदर्श आचरण के उल्लंघनसहित न्यायालय की गरिमा को ठेस पहुचाने और शासकीय कार्य मे बाधा उतपन्न करने के एवज में गिरप्तारी सहित लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाए ताकि फिर कभी भविष्य में इस प्रकारके घटना की पुनरावृत्ति न हो।गुरुवार को माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं राजस्व मंत्री महोदय के संज्ञान से सचिव महोदय राजस्व एवं आपदा प्रवंधन विभाग, रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा उचित पहल करते हुए संघ को
अवगत कराया गया कि आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है साथ ही राजस्व न्यायालय मेंसुरक्षा हेतु सभी जिला कलेक्टर को पत्र प्रेषित किया गया है, साथ ही राजस्व न्यायालय को दुरुस्त
किये जाने सहित कार्यों की अधिकता को कम किये जाने हेतु निराकरण किया जा रहा है। अतः आदरणीय सचिव महोदय के आश्वासन पर माननीय मुख्यमंत्री महोदय, छत्तीसगढ़ शासन एवं राजस्व मंत्री महोदय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रांतीय कार्यकारिणी के सहमति पर छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ द्वारा घोषित अनिश्चित कालीन हड़ताल को आज दिनांक 18.02.2022 को स्थगित किया जाता हैं।

