कृषि

अंगूर की खेती से कमाए लाखों रुपये, जानें कितनी आएगी लागत और कितना होगा मुनाफ़ा

Spread the love

अंगूर की बागवानी(grape ) लगभग पूरे भारतवर्ष में सभी क्षेत्रों में की जा सकती है| अंगूर के फल स्वादिष्ट तथा स्वास्थ्य के हितकारी होने के कारण इसकी बागवानी की महत्ता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है

पिछले दो से तीन वर्षों में इसके क्षेत्रफल में काफी तेजी के साथ बढ़ोत्तरी हुई है| उत्पादन के आधार पर दक्षिण में कर्नाटक, महाराष्ट्र, आन्ध्र प्रदेश और तमिलनाडु मुख्य राज्य हैं| आज के बिज़नेस आईडिया(business idea ) में हम बात करेंगे अंगूर की खेती की

 

इन महीने करें अंगूर की खेती (best month )

अंगूर की खेती के लिए गर्म, शुष्क, तथा दीर्घ ग्रीष्म ऋतू अनुकूल रहती है| लेकिन बहुत अधिक तापमान हानी पहुंचा सकता है, अधिक तापमान के साथ अधिक आद्रता होने से रोग लग जाते है| जलवायु का फल के विकास तथा पके हुए अंगूर की बनावट और गुणों पर काफी असर पड़ता है