छत्तीसगढ़सामाजिक

गोंड़वाना गोंड महासभा की प्रांतीय बैठक 24 अप्रैल को नवा रायपुर में

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

*छत्तीसगढ़ है महासभा का केंद्र बिंदु इसलिए समाज को मजबूती प्रदान करने आगे आएं-आर एन ध्रुव*
गोंडवाना गोंड महासभा छत्तीसगढ़ की आवश्यक बैठक दिनांक 24 अप्रैल 2022, दिन- रविवार ,दोपहर 12:30 बजे से बड़ादेव ठाना बंजारी, नवा रायपुर छत्तीसगढ़ में प्रांताध्यक्ष नीलकंठ टेका ग्रामीणों गोंडवाना गोंड महासभा की अध्यक्षता में आहूत की गई है। बैठक में छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा के कार्यकारिणी का विस्तार, छत्तीसगढ़ के संपूर्ण जिलों में जिला कार्यकारिणी का गठन पर चर्चा,छत्तीसगढ़ सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम (क्रमांक 44 सन 1973) की धारा- 27 के अंतर्गत पंजीयक फर्म्स एवं सोसाइटी छत्तीसगढ़ को संगठन के नए पदाधिकारी/ सदस्यों की जानकारी प्रस्तुत किये जाने,छत्तीसगढ़ सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम (क्रमांक 44 सन 1973) की धारा- 28 के तहत निर्धारित शुल्क सहित कार्यालय पंजीयक फर्म्स एवं संस्थाएं छत्तीसगढ़ नया रायपुर में पूर्व पदाधिकारी द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों की जानकारी सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया जावेगा।
राष्ट्रीय सचिव आर एन ध्रुव ने कहा कि छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड़ महासभा का केंद्र बिंदु है इसलिए महासभा को समाज के सभी बुद्धिजीवियों, जिला अध्यक्ष गण, सामाजिक मुखिया गण, मातृ-शक्तियों एवं युवा साथियों से अनुरोध किये हैं कि इस महत्वपूर्ण बैठक में अनिवार्य उपस्थिति प्रदान कर समाज को मजबूती प्रदान करने आगे आएं।