सामाजिक

स्व जातीय गोंडवाना सामूहिक विवाह में 11 जोड़ी नव दुल्ही देवी_दूल्हा देव दांपत्य जीवन में बंधे

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति एवं छत्तीसगढ़ गोंडवाना समाज के संयुक्त तत्वावधान में परम पूज्य गोंडवाना गुरुदेव, गुरुमाता के सानिध्य में दिनांक 5 व 6 मई 2022 को *गोंडवाना ग्राम तालपुर जिला कवर्धा* की पावन भूमि में सामाजिक सहयोग से , ” *स्व जातीय गोंडवाना सामूहिक विवाह “* चूल माटी, तेल चढ़ना उतारने से लेकर धरमटीका इत्यादि का कार्यक्रम रूढ़ीगत परंपरा अनुशासित गोंडी रीति नीति के तहत सम्पन हुआ, जिसमें 11 जोड़ी नव दुल्ही देवी _ दूल्हा देव परिणय सूत्र में बंधे.
दूल्ही देवी, दूल्हा देव के दर्शन हेतु परम आदरणीया गुरु माता तिरुमाय दुलेश्वरी सिदार जी (जनपद पंचायत पाली अध्यक्ष, जिला कोरबा), सम्माननीय तिरु. बड़े भैया (केंद्रीय मंत्री प्रतिनिधि), तिरु. सुमिरन सिंह ध्रुवे जी …..सहित अन्य सगा देवी देवताओं की उपस्थिति रही.
*गुरुमाता तिरूमाय सिदार जी* ने पारंपरिक सामाजिक रीति नीति पर प्रकाश डालते हुए नव दांपत्य को अपनी रूढ़ीगत प्रथा परंपरा को अक्षुण्य बनाए रखने, प्रकृति सम्मत जीवन शैली, प्रकृति धरम का पालन व संवर्धन करने, घर, परिवार तथा समाज को सदा एकता के सूत्र में बांधे रखने, वैवाहिक जीवन को खुशनुमा रखने, सामाजिक गरिमा, मर्यादा को बनाए रखने तथा विकास पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की बातें कही.
*श्रद्धेय गुरुदेव जी* ने अपने आशीष वचन में सभी नव दांपत्य को सदा खुश रहने, माता पिता, सगा समाज की सेवा करने, प्रकृति धर्म का सम्मान करने, अपने टोटम की रक्षा करने, स्वस्थ्य, दीर्घायु एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करने की बात कही. उन्होंने समाज के हर कार्य को संगठित व सहयोग भावना से संपादित कर सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करने इत्यादि बातें कही,
*कार्यक्रम में उपस्थित रहे*
गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति प्रांतीय अध्यक्ष तिरु. चंद्रभान नेताम, छ. ग. गोंडवाना संघ के अध्यक्ष तिरु. सोनऊ ध्रुव, संरक्षक तिरु. सिया मंडावी, तिरु. लचछन मरकाम जी, प्रदेश महासचिव तिरु. आर. के. कुंजाम, तिरु. मनोज मंडावी जी, *मध्यप्रदेश* गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति प्रमुख तिरु. दिलीप सय्याम जी…….. *छत्तीसगढ़ के विभिन्न* जिला_राजनांदगांव,धमतरी, दुर्ग, बालोद, कोरबा, बिलासपुर, रायगढ़, रायपुर, मुंगेली, बलोदाबाजार, कांकेर, बेमेतरा तथा *मध्यप्रदेश* के जिला सिवनी, जबलपुर, बालाघाट, सीधी, डिंडोरी, मंडला इत्यादि से समाज प्रमुख सहित हजारों हजारों की संख्या में गणमान्य समाजजनों को उपस्थिति रही.
*कार्यक्रम को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप* से संचालित करने में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति *युवा एवं मातृशक्ति प्रकोष्ठ* छ. ग., मध्यप्रदेश की विशेष सेवा, भूमिका रही.
गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति के प्रांतीय सचिव तिरु. गजानंद नुरुटी ने बताया कि सामाजिक संपदा एवं उत्तरदायित्व के तहत प्रति वर्ष यह कार्यक्रम कराया जाता है, जिससे अब तक समाज के हजारों युवा, युवती लाभान्वित होकर सफल वैवाहिक जीवन निर्वहन कर रहे हैं,
माह अप्रैल 2022 को जिला राजनांदगांव, मई में जिला कबीरधाम तथा *आगामी* 15 व 16 मई 2022 को ग्राम गुरईया, ब्लाक कुंडम जिला जबलपुर (मध्यप्रदेश) में भी समिति द्वारा *गोंडवाना स्व जातीय सामूहिक विवाह* का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें सैकड़ों युवा, युवतियों को दूल्ही देवी, दूल्हा देव बनने का सौभाग्य प्राप्त होगा.
सादर जय सेवा🙏🌹