राष्ट्रीय

आदि उत्‍सव जनजातीय समाज की अस्मिता का पर्व है: केन्‍द्रीय राज्‍यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

मण्‍डला, मध्‍यप्रदेश के रामननगर में आदि उत्‍सव का आयोजन

आदि उत्सव जनजातीय समाज की अस्मिता का पर्व है, यह बात केन्‍द्रीय जनजातीय कार्य राज्‍यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह ने मध्‍यप्रदेश के मण्‍डला जिले के रामनगर में आयोजित ‘आदि उत्‍सव’ में कही । केन्‍द्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित ‘आदि उत्‍सव’ को संबोधित करते हुए केन्‍द्रीय राज्‍यमंत्री ने कहा कि प्रकृति जब हम धरती पुत्रों पर अपना स्नेह बरसाती है तो सारी दुनिया की निगाह हम पर आकर टिकती है । विकास की रफ्तार में जनजातीय समाज पीछे नहीं है लेकिन उसने अपनी संस्कृति और परम्परा के साथ विकास के रास्ते को चुना है । उन्‍होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन को सुरक्षित और संरक्षित रखने के लिए जब पूरी दुनिया ताकत लगा रही है तब जल, जंगल और जमीन जनजातीय समाज की अक्षय सम्पत्ति के रूप में, धरोहर के रूप में सम्हाल कर रखा गया है ।

श्रीमती रेणुका सिंह ने कहा कि सरकार ने अपने कल्‍याणकारी योजनाओं के माध्‍यम से जनजातीय समाज को ना केवल उनका अधिकार दिया है बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा से भी जोड़ा है । बीते डेढ़ दशक से जनजातीय समाज के हक में अनेक कल्याणकारी फैसला लेकर उनके जीवन को सरल और सुविधाजनक बनाया है ।

***