जनजाति समाज के शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक व सांस्कृतिक उत्थान के लिए संगठन संकल्पित–लोकेंद्र सिंह*

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

अजजा शासकीय सेवक विकास संघ छुरा के ब्लॉक अध्यक्ष गुलाब सिंह नेताम मनोनीत
अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ जिला गरियाबंद , विकासखंड छुरा के कार्यकारिणी का गठन सामाजिक भवन छुरा में गोंडवाना गोंड महासभा के राष्ट्रीय महासचिव एवं संगठन के जिला प्रभारी श्री लोकेंद्र सिंह कोमर्रा की अध्यक्षता व प्रांताध्यक्ष आर एन ध्रुव के विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ।
बैठक में सर्वसम्मति से गुलाब सिंह नेताम को ब्लॉक अध्यक्ष एवं पुराणिक नागेश को महासचिव मनोनीत किया गया। इस अवसर पर अपना विचार रखते हुए श्री लोकेंद्र सिंह ने कहा कि अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ आदिम जनजाति समाज के समग्र विकास की दिशा में बुद्धिजीवी मंच के रूप में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति समाज के शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक उत्थान के लिए संगठन का संकल्पित प्रयास निरंतर जारी है। श्री आर एन ध्रुव ने बताया कि वर्तमान समय में पदोन्नति में आरक्षण नहीं मिलने से समाज को भारी नुकसान हो रहा है। जिसकी भरपाई भविष्य में लगभग असंभव सा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज को मिल रहे 32% आरक्षण के खिलाफ कुछ लोगों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर किए हुए हैं। यह लड़ाई भी संगठन मजबूती से लड़ रहा है। नव मनोनीत पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा की समाज के अधिकारी–कर्मचारियों को हर हाल में संगठन का सदस्य बनाकर संगठन को ताकतवर बनाना है। जिस दिन हम संगठित हो गए उस दिन हमारी जायज मांगों को कोई भी नजरअंदाज नहीं कर सकेगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गरियाबंद भागसिंह ठाकुर, महासचिव श्रवण ठाकुर, सुंदर सिंह ठाकुर, कुलेश्वर मरकाम, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, भुवन लाल ठाकुर, चैतराम कुंजाम, शत्रुघ्न कुंजाम, भोगेंद्र कोमर्रा, रायसिंह ठाकुर, गोवर्धन सिंह कोमर्रा सहित बड़ी संख्या में समाज के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।