अजजा शा.से.वि.संघ के प्रतिनिधि विभिन्न मुद्दों को लेकर मिले संसदीय सचिव श्री सोरी जी से
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल माननीय श्री शिशुपाल शोरी विधायक कांकेर, संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन से भेंटकर ज्ञापन सौंपे। ज्ञापन में अति पिछड़ी जनजाति भीखम राम शोरी सहायक शिक्षक एलबी के पद पर कार्यरत थे, जिन्हें सेवा से पृथक कर दिया गया था,उन्हें तत्काल संशोधित आदेश जारी कर नियुक्ति प्रदान किए जाने, कांकेर जिले में गलत ढंग से प्रधान पाठकों के पदोन्नति सहित विभिन्न संवैधानिक मुद्दों पर बड़े विस्तार से चर्चा हुई। कुछ समस्याओं को लेकर तत्काल उच्च अधिकारियों से श्री शोरी जी ने चर्चा किए एवं भविष्य में अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकारी कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के उचित समाधान हेतु पहल करने का आश्वासन दिये।इस अवसर पर संघ के प्रांताध्यक्ष आर एन ध्रुव, जिला कांकेर के महासचिव विजय नाग, गोकुल कोर्राम, एमएस ध्रुव, देवानंद गौतम उपस्थित थे।

