जल, जंगल, जमीन बचा रहेगा तभी पर्यावरण की सुरक्षा हो पाएगी–श्री एल्मा जी
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
अखिल गोडवाना गोंड़ी साहित्य परिषद का अभिनव पहल प्राकृतिक जोहार हरेली जगार जंगल रैली एवं पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी गोंडवाना भवन शंकरदाह में संपन्न हुआ। इस अवसर पर *पांच पेड़ लगाएंगे घर में शांति लाएंगे, जय प्रकृति– जय संस्कृति* *प्रकृति पुत्रो– जागो और जगाओ, पर्यावरण बचाओ– प्रकृति बचाओ* का नारा को लेकर धमतरी शहर में रैली निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धमतरी जिला के कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा जी, अध्यक्षता अखिल गोंडवाना गोंडी साहित्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.एल. कोर्राम जी, विशिष्ट अतिथि गोंडी धर्माचार्य, पर्यावरणविद श्री शेरसिंह आंचला जी, अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आर.एन. ध्रुव जी थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री एल्मा जी ने कहा कि जल, जंगल, जमीन बचा रहेगा तभी पर्यावरण की सुरक्षा हो पाएगी। जहां-जहां आदिवासी हैं वहीं पर जंगल बचे हुए हैं। ऐसे कार्यक्रमों में युवाओं को जोड़ने की आवश्यकता है। हम सबको मिलजुल कर जो जंगल बचे हुए हैं उसे बचाने की ओर ध्यान देना होगा। उन्होंने स्वास्थ्य की ओर ध्यान देते हुए शासन की योजनाओं का लाभ शत–प्रतिशत लेने की बात कही। इस अवसर पर प्रांतीय सदस्य आर के पोयाम, पारस उसेंडी, सोमारू नाग, चंद्र कुमार ध्रुव, मंगलू नाग, लाल सिंह पोटावी, अशोक तेता, धरम सिंह नरेटी, शिव कुमार मंडावी, नरेश कुमार, रामलाल ध्रुव, हर्ष मरकाम,
तिजेश कुमार, अमृत ध्रुव,प्रीतम साहू,सरपंच ग्राम पंचायत शंकरदाह विशेष रूप से उपस्थित थे।

