सामाजिक

गोंड समाज का युवक–युवती परिचय सम्मेलन 16 अक्टूबर को वृंदावन हॉल रायपुर में होगा*

Spread the love

गोंडवाना गोंड महासभा के तत्वाधान में गोंड समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन दिनांक 16 अक्टूबर 2022, दिन रविवार, समय प्रातः 10:00 से 5:00 तक, स्थान वृंदावन हॉल, आईडीबीआई बैंक के पास, सिविल लाइन रायपुर छत्तीसगढ़ में आहूत की गई है। कार्यक्रम में पंजीयन लेकर सम्मिलित होने वाले समाज के युवक-युवतियों से अपील किया गया कि अनिवार्य उपस्थिति प्रदान कर इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का लाभ लें। सामाजिक जनों से आह्वान करते हुए श्री आर एन ध्रुव जी ने कहा की इस तरह के आयोजन से समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियां एक ही मंच पर मिलने से हमें वर–वधु खोजने में भारी-भरकम खर्च एवं समय की बचत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने बच्चों के लिए योग्य रिश्ता ढूंढने जाएंगे तो कई लोगों से संपर्क करेंगे। कई महीनों, वर्षों तक घूमकर समय खर्च करेंगे तब कहीं हमें योग्य वर– वधु मिलते हैं। लेकिन ऐसे कार्यक्रमों में एक केवल ही दिन समय देने पर इस तरह के सशक्त मंच के माध्यम से बहुत सारे रिश्ते मिल सकते हैं।