गोंडी धर्म, संस्कृति का प्रमुख पर्व नवाखाई मिलन समारोह गुहाननाला में 11 सितंबर को
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
गोंडवाना समाज सेवा समिति क्षेत्र दुगली, तहसील नगरी, जिला धमतरी छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गोंडी धर्म, संस्कृति का प्रमुख त्यौहार नवाखाई पर्व दिनांक 11 सितंबर , दिन रविवार को नवाखाई मिलन समारोह मुड़ा क्षेत्र स्तरीय ग्राम गुहाननाला के हाई स्कूल प्रांगण में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नीलकंठ टेकाम प्रदेश अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा, आईएएस संचालक कोष एवं लेखा छत्तीसगढ़ शासन, अध्यक्षता श्री मायाराम नागवंशी मुड़ाक्षेत्र अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि श्री आर.एन. ध्रुव प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़, श्री शिवचरण नेताम जिला अध्यक्ष गोंड समाज जिला धमतरी, श्री मनोज साक्षी जिला पंचायत सदस्य धमतरी, श्रीमती लोकेश्वरी नेताम जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद, विशेष संरक्षक श्री बिच्छल मरकाम, श्री नरसिंह मरकाम, श्री जयसिंह सोरी, श्री मानसाय मरकाम, श्री दशरथ नेताम, अतिथि जनपद सदस्य गण श्री बंशीलाल सोरी सभापति कृषि जनपद पंचायत नगरी, श्री उत्तम नेताम जनपद सदस्य राजपुर, श्री नारायण मरकाम जनपद सदस्य मोहेरा, अतिथि तहसील सदस्य श्री भैयालाल वट्टी, श्री बाला राम मंडावी, अतिथि सरपंच गण श्री तुलसीराम मंडावी, श्री घासीराम नेताम, श्री शिवप्रसाद नेताम, श्री महेंद्र नेताम, श्रीमती रामकूंवर मंडावी, श्रीमती उत्तरा मरकाम, आमंत्रित सदस्य श्री सोपसिंह मंडावी, श्री मकसूदन मरकाम, श्री तुलसीराम सोरी, श्री रामलाल तुमरेटी, श्री जलसूराम कुंजाम, कार्यक्रम के प्रवक्ता स्वागत उद्बोधन श्री चिंताराम तुमरेटी, श्री विष्णु देव पद्दा नार व्यवस्था एवं तीज त्यौहार पर, श्री अविनाश मसराम शिक्षा पर विचार प्रस्तुत करेंगे, श्री अश्वनी कांगे पेसा कानून पर विचार रखेंगे, मंच संचालन श्री बुधराम नेताम, श्री हेमंत तुमरेटी करेंगे। ऐतिहासिक कार्यक्रम में सभी कोईतूर सगा समाज से अधिकाधिक संख्या में उपस्थिति की अपील अध्यक्ष मायाराम नागवंशी, उपाध्यक्ष राजाराम वट्टी, बिरझूराम मरकाम, सचिव नारायण मरकाम अशोक साक्षी, रोहित कोमरे, हरि मंडावी, मानकी कुंजाम, नंदकुमार नेताम ,खम्मन मंडावी, श्रीमती धनबाई नेताम, मुकेश मंडावी शालिक मंडावी, श्रीमती कलावती मरकाम द्वारा की गई है।

