वीर मेला आयोजन समिति राजा राव पठार कर्रेझर का बैठक आयोजित किया गया। प्रकृति शक्ति बड़ादेव एवं राजाराव बाबा का अरजी विनती ,पूजन -वंदन समाज प्रमुखों द्वारा किया गया
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज दिनांक 30 अक्टूबर 2022 दिन रविवार को समय 12:00 बजे से वीर मेला आयोजन समिति राजा राव पठार कर्रेझर का बैठक आयोजित किया गया। प्रकृति शक्ति बड़ादेव एवं राजाराव बाबा का अरजी विनती ,पूजन -वंदन समाज प्रमुखों द्वारा किया गया। तत्पश्चात श्री मानक दरपट्टी द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन के साथ बैठक प्रारंभ किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से माननीय श्री शिशुपाल शोरी विधायक कांकेर एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन ने समाज को संबोधित किया व अपने उद्बोधन में वीर मेला को भव्य बनाने एक साथ मिलकर काम करने तथा वीर मेला के सफल संचालन व भविष्य के लिए कार्ययोजना तैयार करने मेला स्थल की संरक्षण एवं आदिवासी परंपराओं संस्कृति को अक्षुण्ण बनाएं रखने के लिए ट्रस्ट बनाने पर अपना विचार रखे । समाज को संगठित होकर संवैधानिक अधिकारों को प्राप्त किया जा सकता है । 32% आरक्षण से 20% आरक्षण मुद्दे की बात भी रखे । आज की बैठक को माननीय श्री अरविंद नेताम जी ने बहुत ही प्रभावी ढंग से संबोधित किये। बैठक को संबोधित करने वालों में श्री जीवन लाल ठाकुर जिलाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज कांकेर , श्री यू आर गंगराले जिलाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज जिला बालोद ,श्री जिवराखन लाल मरई जिलाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज जिला धमतरी श्री आर एन ध्रुव प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ, श्री तुलसी राम मरकाम उपाध्यक्ष वीर मेला आयोजन समिति ,श्री राजेंद्र राय पूर्व विधायक गुंडरदेही, श्री कमल नारायण ध्रुव धमतरी ,श्री राधे नागवंशी परिक्षेत्र अध्यक्ष कंकालीन, श्री बलराम गोटी सचिव वीर मेला आयोजन समिति एवं उपाध्यक्ष परिक्षेत्र कंकालीन, श्री भुनेश्वर गंगवंशी ग्राम पटेल कर्रेझर ,अध्यक्ष देव समिति राजा राव बाबा, आदि ने अपने विचार रखे। चर्चा परिचर्चा एवं सुझाव के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की सभी मिलजुल कर वीर मेला का आयोजन करेंगे व जो वर्तमान समिति है वह यथावत रहेगा। ट्रस्ट बनाने से संबंधित जिम्मेदारी श्री जिवराखन लाल मरई अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज धमतरी एवं अंगारमोती ट्रस्ट गंगरेल को दिया गया। देव समिति में कंकालिन परिक्षेत्र के गायता पुजारी व वरिष्ठ सामाजिक बंधुओं को स्थान दिया जावेगा। बैठक में जिला बालोद, जिला धमतरी ,जिला कांकेर के सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी गण एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। श्री अकबर राम कोर्राम प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा, श्री सुमेर सिंह नाग कांकेर, श्री सदेसिंह कोमरे, श्री बी एस रावटे, श्री विनोद नागवंशी ,कृष्ण कुमार ठाकुर , महेश रावटे ,एम एस कुंजाम, श्री पी एल कुंजाम , श्री नागेश्वर सलाम , श्री संतोष कुंजाम ,श्री वेद प्रकाश ध्रुव , श्री उदय राम नेताम ,श्री आत्माराम कौड़ौ, श्री गंगाराम दर्रो, श्री मोहनलाल हिडको, श्री चंद्रिका प्रसाद ठाकुर, श्री विजय ठाकुर, श्री अश्वनी कांगे,श्रीमती उत्तरा मरकाम, श्री गिरधर ठाकुर,श्री मेहतर नेताम ,श्री भाव सिंह टेकाम , श्री सखाराम सिद्रांम , श्री बलराम कोर्राम ,श्री सुंदर नागवंशी , श्री प्रहलाद सूर्यवंशी, श्री पी एल सूर्यवंशी, श्री भगतराम बढ़ाई , श्री लिलार नागवंशी , श्री मदनलाल मंडावी , श्री जगदीश नागवंशी, श्री संतोष सिहारे ,प्रदेश से आए श्री मोहन कोमरे ,श्री पवन नेताम ,श्री चंद्रवंशी जी उपस्थित थे।कंकालिन मंदिर ,राजा राव बाबा के गायता -पुजारीगण एवं ग्राम कर्रेझर व कंकालीन परिक्षेत्र के सामाजिक भाई काफी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक का संचालन कृष्ण कुमार ठाकुर महासचिव ने किया। आभार प्रदर्शन श्री राधे नागवंशी ने किया।

