रायपुर में ओबीसी वर्ग का राष्ट्रीय अधिवेशन किया जा रहा है 20 नवंबर को
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
अधिवक्ता सत्रुघन सिंह साहू संस्थापक ओबीसी संयोजक समिति ने प्रेस क्लब में लिया प्रेस वार्ता…..
रायपुर में ओबीसी वर्ग का राष्ट्रीय अधिवेशन किया जा रहा है 20 नवंबर को….
मुख्य अतिथि के रुप में दिल्ली सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस शिरकत करेंगे…
देश उत्थान हेतु ओबीसी सुरक्षा कानून व मंडल कमीशन की सभी सिफारिशों को लागू करवाने सहित पिछड़े वर्गों को भी न्यायपालिका, विधायिका, कार्यपालिका, मीडिया, व्यापार-उद्योग, शिक्षा, नौकरी, पदोन्नति, के साथ-साथ सभी निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्रों में जनसंख्या के अनुपात में 52% हिस्सेदारी दिलाने, जातिगत जनगणना करवाने एवं छ.ग. सरकार द्वारा घोषित ओबीसी सलाहकार परिषद छत्तीसगढ़ को कानूनी रूप से लागू करवाने के लिए भारतव्यापी पिछड़ा वर्ग आंदोलन के पितामह त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी के 99 वीं जयंती पर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ से संबद्ध ओबीसी संयोजन समिति छ.ग के तत्वाधान में 20 नवंबर 2022 दिन रविवार स्थान कर्मा धाम संतोषी नगर रायपुर में सुबह 11:00 बजे से ओबीसी वर्ग का राष्ट्रीय अधिवेशन किया जा रहा है, जिसमें देश के कोने-कोने से ओबीसी आंदोलन के क्रांतिकारी साथी शामिल हो रहे हैं | अतः आप सभी से सादर अपील है कि तन-मन-धन, समय और साधन के सहयोग के साथ ही अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर ओबीसी संयोजन समिति छत्तीसगढ़ द्वारा जारी “आजादी की दूसरी संघर्ष – ओबीसी जन जागरण अभियान” को शक्ति दें और छ. ग. के पिछड़े वर्गों की आवाज़ को पूरे देश की आवाज़ बनाकर ओबीसी की संवैधानिक अधिकारों के प्रति उदासीन सरकारों को जगाने के लिए अपनी आवाज़ बुलंद कीजिए |
जय ओबीसी, जय किसान |
सारे ओबीसी, एक समान ||

