पेसा एक्ट लागू, मध्य प्रदेश में आदिवासियों को मिली बड़ी सौगात,

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज शहडोल : मध्य प्रदेश में पेसा एक्ट लागू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आदिवासियों की सालो पुरानी मांग पर मुहर लगा कर बड़ी सौगात दी है। आज का दिन आदिवासियों के लिए यादगार साबित हो रहा है। प्रदेश में जनजातीय वर्ग पहले से कहीं ज्यादा ताकतवर हो गया है। क्योंकि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने शहडोल जिले के लालपुर में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस सम्मेलन में नियमावली का विमोचन कर राज्य में पेसा एक्ट को लागू किया।

मध्य प्रदेश में आदिवासियों के लिए इस बार की बिरसा मुंडा की जयंती बड़ी सौगात लेकर आई है। आज से पेसा एक्ट लागू हो गया है। इस एक्ट के लागू होने से जनजातीय वर्ग वाली पंचायतों में फैसले इस वर्ग की सहमति से लिए जाएंगे. देश में मध्य प्रदेश सातवां ऐसा राज्य है जहां पेसा एक्ट लागू किया गया है।

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि आज से मध्य प्रदेश में लागू किये गये पेसा एक्ट के नये नियम जनजातीय वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे। इन नियमों के लागू होने से ग्राम सभाएं बहुत अधिक शक्तिशाली हो जायेंगी। उन्होंने कहा कि पेसा एक्ट के नये नियमों के अनुसार जल, जमीन और जंगल का प्रबंधन, छोटे-मोटे विवादों का निराकरण, स्वास्थ्य केन्द्र, स्कूल, आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण, विभिन्न योजनाओं की मॉनिटरिंग आदि कार्य ग्राम सभा के हाथ में होंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज प्रदेश के लिये सौभाग्य का विषय है कि भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु मध्य प्रदेश आई हैं. उनकी उपस्थिति में प्रदेश में जनजातीय वर्ग के सशक्तिकरण के लिये पेसा एक्ट लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, इसके नियम जनजातीय वर्ग को जल, जंगल और जमीन के अधिकार दिलाएंगे। नये नियमों को सामाजिक समरसता के साथ प्रदेश में लागू किया जायेगा | शिवराज सिंह ने कहा कि आज का दिन सामाजिक क्रांति का दिन है।