शहीद वीर नारायण सिंह जयंती कार्यक्रम 15 दिसंबर के मुख्य अतिथि होंगे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास पेंशन बाड़ा रायपुर छात्र प्रभाग के तत्वाधान में शहीद वीर नारायण सिंह जयंती समारोह का आयोजन आदिवासी छात्र छात्राओं के द्वारा 15 दिसंबर 2022 को पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास पेंशन बाड़ा रायपुर में आहूत किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री भूपेश बघेल जी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, अध्यक्षता माननीय श्री शिशुपाल शोरी विधायक, संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन, विशिष्ट अतिथि माननीय श्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम मंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, स्कूल शिक्षा, सहकारिता विभाग छत्तीसगढ़ शासन, माननीय श्री अमरजीत भगत मंत्री खाद्य एवं संस्कृति छत्तीसगढ़ शासन, माननीय श्री जनक ध्रुव अध्यक्ष प्रदेश आदिवासी कांग्रेस छत्तीसगढ़, माननीय श्री शशि भगत उपाध्यक्ष प्रदेश आदिवासी कांग्रेस छत्तीसगढ़, माननीय श्री बृजमोहन अग्रवाल जी विधायक दक्षिण रायपुर, माननीय श्री नीलकंठ टेकाम आईएएस संचालक कोष एवं लेखा छत्तीसगढ़ शासन प्रदेश अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा, माननीय श्री लोकेंद्र सिंह राष्ट्रीय महासचिव गोंडवाना गोंड महासभा, माननीय श्री आर.एन. ध्रुव प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास छत्तीसगढ़, माननीय श्रीमती उत्तरा मरकाम प्रांतीय अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा महिला प्रभाग, माननीय श्रीमती शशि जगत जी प्रदेश अध्यक्ष सरपंच संघ जांजगीर-चांपा होंगे। कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील छात्र संगठन के अध्यक्ष शासकीय आदिवासी पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास पेंशन बाड़ा रायपुर गुलाब सिंह धुर्वे, अध्यक्ष राज्य स्तरीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास पेंशन बाड़ा रायपुर उमेंद्र दर्रो , अध्यक्ष शासकीय आदिवासी पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास कालीबाड़ी रायपुर कुमारी लक्ष्मी कुंजाम, अध्यक्ष शासकीय आदिवासी प्री मैट्रिक बालक छात्रावास पेंशन बाड़ा रायपुर गौरीशंकर मरकाम, अध्यक्ष शासकीय आदिवासी प्रीमैट्रिक कन्या छात्रावास कालीबाड़ी रायपुर कुमारी खुशी ध्रुव एवं समस्त छात्र-छात्राओं द्वारा की गई है।

