सामाजिक

गोंड समाज अधि. कर्मचारी प्रकोष्ठ परिक्षेत्र हर्राठेमा व बेलोदा, ब्लाक डौंडी ईकाई के संयुक्त तत्वावधान में नार *आमाबाहरा* में सामाजिक चिंतन, कार्यशाला, विचार गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया..

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज 
दिनांक 08.01.2023 को गोंड समाज अधि. कर्मचारी प्रकोष्ठ परिक्षेत्र हर्राठेमा व बेलोदा, ब्लाक डौंडी ईकाई के संयुक्त तत्वावधान में नार आमाबाहरा में सामाजिक चिंतन, कार्यशाला, विचार गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया….
उक्त कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष तिरु. आत्मा राम कौड़ो, तिरु. गंगाराम दरो जी, अन्य समाज प्रमुख, मातृ व पितृ शक्ति, युवा शक्ति शामिल रहे….
सम्माननीय समाज के शासकीय सेवक सगाजन_ सर्व तिरु. एच एल पदमाकर, देवेंद्र ठाकुर, तरुण ठाकुर, गजेंद्र नुरुटी, अशोक ध्रुवा आदि उपस्थित रहे.
*सामाजिक विचारकों ने_* शिक्षा, स्वास्थ्य, संगठन, एक मुठ्ठी अन्न दान से सामाजिक समृद्धि, स्वरोजगार को बढ़ावा देने आदि मुद्दों पर अपनी बात रखी…इस दौरान नार गोटूल केंद्र प्रमुखों की नियुक्ति भी की गई…
सभी ने अपने पुरखा पेन के प्रति आस्था विश्वास के साथ सामाजिक सहयोग से सामाजिक विकास .को गति प्रदान करने में अपनी कटिब्धता को याद किया……जय सेवा