सामाजिक

गोंडवाना गोंड महासभा की राष्ट्रीय बैठक 28 जनवरी को रायपुर में

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज 
अखिल भारतीय गोंडवाना गोंड महासभा राष्ट्रीय कार्यसमिति के कोर ग्रुप की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री शिशुपाल शोरी जी संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन,विधायक कांकेर के अध्यक्षता में दिनांक 28 जनवरी 2023, शनिवार, दोपहर 2:00 बजे, स्थान:– वनश्री रेस्ट हाउस रायपुर (छत्तीसगढ़) में आहूत की गई है।
बैठक में अखिल भारतीय गोंडवाना गोंड महासभा का 15 वां राष्ट्रीय महाधिवेशन दिनांक 11, 12, 13 फरवरी 2023 की तैयारी पर चर्चा, गोंडवाना गोंड महासभा द्वारा गोंडखपरी बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़) में आहूत सामूहिक सामाजिक विवाह दिनांक 23 फरवरी 2023 की तैयारी पर चर्चा एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा माननीय अध्यक्ष महोदय की अनुमति से होगा।
उक्त बैठक में अनिवार्य उपस्थिति की अपील महासभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री लोकेंद्र सिंह द्वारा की गई है।