गोंड महासभा दिल्ली के प्रदेशाध्यक्ष देवकुमार गोंड के निधन पर महासभा द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
अखिल भारतीय गोंडवाना गोंड महासभा द्वारा समाज सेवा के लिए सक्रियता से पूरे देश भर में घूम घूम कर समाज में क्रांति लाने के लिए अपनी बातों को बेबाकी से रखने वाले दिल्ली प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पेनवासी देवकुमार गोंड के आकस्मिक निधन पर शोक श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिशुपाल शोरी द्वारा शोक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए महासभा के लिए अपूरणीय क्षति निरूपित किए। राष्ट्रीय सचिव आर एन ध्रुव ने कहा कि स्वर्गीय देवकुमार जी सदैव समाज के लिए रचनात्मक विचार रखते थे। उनके नेतृत्व में दिल्ली के जंतर मंतर में समाज के विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन आंदोलन किए थे। हमने समाज को जोड़ने वाले देश के एक सच्चे योद्धा को खो दिए। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष खामसिंह मांझी , सोनऊ राम नेताम, देवी सिंह नेताम, सिडाम आरजू, भैया लाल गोंड, राष्ट्रीय महासचिव लोकेंद्र सिंह, संरक्षक बीपीएस नेताम, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ नीलकंठ टेकाम, प्रांतीय सचिव आर एल धुरिया पश्चिम बंगाल ,दिवाकर पेंदाम, हिम्मत सिंह अरमो, कमल मर्सकोले, घनश्याम सिदार,के एम मैत्री, कमलेश्वर मांझी, डॉ शंकर लाल उइके, रघुवीर सिंह मार्को, महेंद्र नायक, श्रीमती हिरासन उईके, श्रीमती कांति नाग, चंदन मर्सकोले, श्रीमती उत्तरा मरकाम प्रमुख है।

