ग्राम गोंडखपरी में सामूहिक सामाजिक विवाह कार्यक्रम में आशीर्वाद प्रदान करने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी 23 फरवरी को आएंगे
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
*सुरक्षा के इतने पुख्ता चाक-चौबंद की गांव की सरहद में बगैर किसी अनुमति के कोई भी प्रवेश कर ही नही सकता*
गोंड बाहुल्य ग्राम गोंडखपरी, जिला बलौदाबाजार छत्तीसगढ़ यहां सुरक्षा के इतने अधिक चाक-चौबंद की गांव की सरहद में बगैर किसी अनुमति के कोई भी प्रवेश नहीं कर सकता है। गांव में प्रवेश के लिए केवल एक मात्र मुख्य मार्ग में प्रवेश द्वार है। जिसमें गेट (राचर) लगा हुआ है और गांव के सरहद के चारों तरफ बिना किसी सरकारी सहयोग के ग्राम वासियों द्वारा जालीदार तार का सुरक्षा घेरा लगाये हैं। एक गेट के अलावा गांव के किसी भी कोने से कोई भी कुत्ता, बिल्ली या अन्य पशू गाय, बैल , भैंस प्रवेश ही नहीं कर सकता है। सुरक्षा घेरा के साथ गांव में फसलों की सुरक्षा हेतु चौकीदारी (रखवार) लगा कर रखे हैं जो किसी भी तरह की चोरी को रोकने में मदद करते हैं। ज्ञात हो 23 फरवरी 2023 को यहां गोंड समाज का विराट सामूहिक सामाजिक विवाह एवं आदिवासी सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन में हजारों की तादाद में आदिवासी समाज के लोग जूटेंगे। आशीर्वाद प्रदान करने हेतु मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी द्वारा कार्यक्रम में आने की अपनी सहमति प्रदान किए हैं।
सामूहिक सामाजिक विवाह आयोजन की तैयारी हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा श्री शिशुपाल शोरी जी के संरक्षण में प्रदेश अध्यक्ष श्री नीलकंठ टेकाम, महासचिव श्री आर एन ध्रुव, जिला अध्यक्ष राम ध्रुव, सुंदर ध्रुव, चतुरसिंह नेताम, डॉ एल एस ध्रुव, श्रीराम ध्रुव, रोहित कुमार मरकाम, सुरेश कुमार ध्रुव, रामायण ध्रुव पूरा बलौदाबाजार जिला, रनबौर महासभा, गोंडखपरी चक एवं पूरे ग्रामवासी युद्ध स्तर पर जुटे हुए हैं।

