सामाजिक

गोंड समाज का सामूहिक सामाजिक विवाह 23 फरवरी की तैयारी हेतु बैठक संपन्न

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज 
गोंडवाना गोंड महासभा द्वारा सामूहिक सामाजिक विवाह का आयोजन दिनांक 23 फरवरी 2023 को गोंडखपरी, जिला बलौदाबाजार में आयोजित है। कार्यक्रम की तैयारी हेतु माननीय श्री नीलकंठ टेकाम जी प्रदेश अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा, संचालक कोष एवं लेखा छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य आतिथ्य एवं श्री आर.एन. ध्रुव प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ के विशेष उपस्थिति में गोंडवाना भवन बस स्टैंड के पास बलौदाबाजार में विशेष बैठक आहूत कर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु निर्णय लिया गया। इस अवसर पर श्री टेकाम जी ने कहा कि सामूहिक सामाजिक विवाह का यह आयोजन दूसरे राज्य से आए हुए सामाजिक प्रमुखों के लिए प्रेरणा स्त्रोत का कार्य करेगी। यह आयोजन छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक मॉडल होगा। उपस्थित सामाजिक प्रमुखों से आह्वान किया कि समाज के पैसा को समाज में ही बचाकर रखने हेतु अधिक से अधिक विवाह योग्य युवक-युवतियों को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने हेतु प्रेरित करें। सभी सामाजिक प्रमुखों ने एकमत होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का फैसला लिए। विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई। सामूहिक सामाजिक विवाह की तैयारी हेतु आगामी बैठक 14 फरवरी 2023 को पुनः गोंडवाना भवन बलौदाबाजार में रखने का निर्णय लिए। बैठक को डॉ. एल.एस. ध्रुव,पुनाराम मंडावी दीवान, दौलत कुंजाम, श्री राम ध्रुव जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ बलोदा बाजार, रामायण ध्रुव पूर्व अध्यक्ष ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन राम ध्रुव जिला अध्यक्ष गोंड महासभा द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन रोहित कुमार मरकाम मीडिया प्रभारी ने किया ।
बैठक में रामायण मंडावी, सुंदर ध्रुव सरपंच, हेम सिंह, कैलाश ध्रुव, गोकुल पोर्ते, मालिक राम नेताम राय पंच, सालिक राम छेदैहा, सहदेव मरकाम, हंसा मरई, मोतीराम छेदैहा राय पंच, गोपाल मरई, श्रीमती आस ध्रुव, संजू मरकाम राय पंच, सुरेंद्र खुसरो सलाहकार, शत्रुघ्न लाल ध्रुव महामंत्री, मोहनलाल ध्रुव उपाध्यक्ष, ईश्वरी ध्रुव प्रचार मंत्री, श्रीमती गीता मरकाम, श्रीमती चंद्रकांता ध्रुव, रानी ध्रुव, कुंती नेताम, नीरा ध्रुव, केशव ध्रुव राय पंच गातापार, तिलकराम ध्रुव, खेलू राम ध्रुव, चेतन ध्रुव राय पंच, तिरीथ मरकाम महामंत्री, राम कुमार ध्रुव कोषाध्यक्ष, गणपत ध्रुव सह सचिव, पवनकुमार ध्रुव, विष्णु ध्रुव,लक्ष्मी नारायण ध्रुव, चैन सिंह ध्रुव, सूरज ध्रुव, धनी राम ध्रुव, धनेश्वरी ध्रुव सहित बड़ी संख्या में सामाजिक गण उपस्थित थे।