Thursday, May 21, 2026
Latest:
ग्रामीण विशेष

भानुप्रतापपुर में दिखा भालू : क्षेत्र वासियों में दहशत..देखे पूरी खबर….

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज भानुप्रतापपुर क्षेत्र में वन्य जीवों का विचरण अब बढ़ता जा रहा है। वार्ड क्रमांक 4 में स्थित हाई स्कूल मैदान के पीछे विगत कई दिनों से एक भालू देखा जा रहा है। रिहायसी इलाका होने के चलते यहां पर भालू के आ जाने से लोग दहशत में हैं। वन विभाग को इसकी सूचना दी गयी पर उनके द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है। रविवार की शाम को भालू घूमते हुए बिजली ऑफिस परिसर में पहुँच गया। जहाँ कुत्तों के भौकने के बाद भीड़ जुटनी शुरू हुई और भालू वापस जंगल की ओर निकल गया। यदि वन विभाग द्वारा जल्द कोई कार्यवाही नहीं की गयी तो कोई अनहोनी हो सकती है।

ज्ञात हो कि वार्ड क्रमांक 04 नगर का एक रिहायसी इलाका है। यहाँ पर खेल मैदान और चौपाटी स्थित है। मैदान के पीछे ही फारेस्ट के कर्मचारियों का निवास भी है। रोजाना सैकड़ों लोग मैदान में खेलने के लिए व चौपाटी घूमने के लिए आते हैं। ऐसी जगह पर भालू का आना आश्चर्य की बात है और क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। इस मामले पर वन विभाग द्वारा ध्यान न दिया जाना समझ से परे है। भालू को रिहायसी बस्ती में आने से रोकने के लिए विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर लोगों में भालू के हमले का डर बना हुआ है।