ग्रामीण विशेष

ग्राम मोहबंधा में गोंडवाना की वीरांगना दुर्गावती मंडावी के सर्वोच्च आत्म बलिदान को याद किया गया

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
गोंडवाना की वीरांगना दुर्गावती दलपत शाह मंडावी के वीरगाथा और सर्वोच्च आत्म बलिदान को सुदूर वनांचल में बसे जन जन तक पहुचाने के लिए ग्राम मोहबंधा, तहसील लोरमी जिला मुंगेली में उनके पुन्य तिथि 24 जून पर क्षेत्र के गोंड महासभा का आयोजन किया गया था. जिसमें क्षेत्र के सम्मानित सगाजन और मात्री शक्ति और युवा शक्ति शामिल हुए.
समाज के प्रमुख सियानो ने रानी दुर्गावती के बहादुरी और अपने प्रजा हित में मुग़ललिया सेना के विरुद्ध संघर्ष और आत्म बलिदान का बखान किया.
महासभा का आयोजन गोंडवाना समाज कल्याण एवं विकास समिति जिला इकाई मोहबंधा ने किया था. मुख्य अतिथि तिरुमाय समुंद विवेक सिन्द्राम जिला पंचायत सदस्य क्र. 2 थीं . अध्यक्षता द्विजेन्द्र सिंह मार्को जिला अध्यक्ष गोंडवाना समाज मुंगेली ने किया.
रमेश चन्द्र श्याम कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा विशिष्ठ अभ्यागत के रूप में सम्मिलित हुए. उनके साथ रहे प्रकाश मरकाम, समय सिंह गोंड कार्यकारी जिला अध्यक्ष और अनिल ध्रुव प्रदेश संयोजक आदिवासी स्टूडेंट यूनियन.