गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन के द्वारा डौडीं खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौपा गया
डौडीं जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज बालोद जिले के एक मात्र अनूसूचित क्षेत्र डौडीं विकास खण्ड के वनांचल में शालाओं में शिक्षकों की पदस्थापना तो हुईं किन्तु शिक्षकों को अन्य स्थान में संलग्न करने की वजह से शालाओं में शिक्षकों कि कमी से शिक्षा पर गहरा असर पड़ रहा है और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है क्या यह अनुसूचित है किन्तु सम्बंधित अधिकारियों के द्वारा अंदेशा किया जा रहा है अब इसके सम्बन्ध में गोंडवाना स्टूडेंट्स के द्वारा खन्ड शिक्षा अधिकारी डौडी को ज्ञापन सौंपा गया गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन जिला अध्यक्ष सुनील कुरेटी गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन जिला महासचिव तुलेश्वर हिचामी द्वारा बताया गया कि साल्हे क्र 02 चिहरो जिलेवाही तुमडीसुर मगरदाह मरदेल जबकसा एवं डौडीं ब्लॉक अन्य स्कूलों में शिक्षकों की कमी की है ग्रामीण बच्चों के शिक्षा के साथ लगातार अन्याय ना हो इस लिए ऐसा प्रयास गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन के द्वारा प्रयास किया जा रहा है
