छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ प्रबंधकार्यकारिणी की बैठक एवं महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ पंजीयन क्रमांक 245 दिनांक 23.05.2002 के नियमावली के नियम 13 के तहत जारी सूचना दिनांक 22.08.2024 के अनुसार प्रबंधकारिणी की बैठक दिनांक 01.09.2024 रविवार को कंवर समाज भवन अय्यपा मंदिर के पास टाटीबंध रायपुर में दोपहर 12 बजे प्रारंभ हुई। प्राताध्यक्ष श्री आर.एन.ध्रुव की अनुपस्थिति के कारण संघ की गतिविधियों को अग्रसर करने हेतु उप-प्रांताध्यक्ष श्री कमलेश ध्रुव की अध्यक्षता में आज की बैठक प्रारंभ की गई। प्रांतीय कार्यकारिणी के उप-प्रांताध्यक्ष श्री शिव कुमार कंवर उपस्थित रहे एवं उप-प्रांताध्यक्ष श्री सदे सिंह कोमरे द्वारा दूरभाष से संसुचित किया गया कि जो भी निर्णय पारित होगा वह मुझे मान्य है। संघ के महासचिव श्री मोहन लाल कोमरे, संघ के सचिव द्वय श्री जयसिंग राज एवं श्री जयपाल सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष-श्री एन.आर. के. चन्द्रवंशी, संयुक्त सचिव श्री लवन सिंह कंवर कवर्धा, श्री संदीप कुमार पैकरा सरगुजा, श्री जीवन लाल ध्रुव रायपुर प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य श्री गजलू पोडियाम, दन्तेवाड़ा श्री सुरेन्द्र कुमार भोई महासमुन्द, जयश्री कुमार रोहित के प्रतिनिधि बलरामपुर, मनहरण चन्द्रवंशी राजनांदगांव एवं सोमेश्वर पात्र नरायणपुर उपस्थित नारायणपुर
• कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव जयपाल सिंह ठाकुर द्वारा किया गया। संघ के निर्वाचित प्रांतीय पदाधिकारियों का कार्यकाल 23.01.2021 से 22.01.2024 तक रहा। प्रांताध्यक्ष श्री आर एन ध्रुव की अध्यक्षता में दिनांक 07.07.2024 को प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक बिलासपुर में लिए गए निर्णय उपरांत एवं नियमावली के नियम 16 के तहत प्रबंध समिति का कार्यकाल 6 माह के लिए बढ़ाई गई। संघ की वर्तमान गतिविधियों से अवगत कराते हुए आए समस्त साथियों का परिचय उपरांत कोरम की कमी को दृष्टिगत रखते हुए नियम 13 के तहत 12 बजे से 1 बजे तक स्थगित रखा गया ।
बैठक पुनः 1 बजे प्रारंभ हुई बैठक का एजेण्डा- (1) निर्वाचन/मनोनयन हेतु स्थान-समय दिनांक एवं निर्वाचन
अधिकारी का निर्धारण किया जाना । (2) दिनांक 31.8.2024 की स्थिति में आपकी जिला की सदस्यता सूची द्वितीयक में अनिवार्य रूप से साथ लावें ।(3) अन्य मुद्दों पर चर्चा अध्यक्ष की अनुमति से निर्वाचन / मनोनयन की संभावित तिथि 29.09.2024 स्थान – कृषि उपज मण्डी पंडरी रायपुर में प्रातः 10 बजे से तय किया जाना प्रस्तावित किया गया
(1) सर्वप्रथम रायपुर जिला अध्यक्ष श्री नेपाल सिंह सिदार, द्वारा एजेण्डा 1 पर अपनी सहमति प्रदान की गई। एजेण्ड-2 हेतु सदस्यता सूची दिनांक 15.9.2024 तक वृद्धि किये जाने का प्रस्ताव रखा गया और मनोनयन तिथि पर अपनी सहमति प्रदान की गई। (2) बलौदा बाजार जिला अध्यक्ष श्रीराम ध्रुव, द्वारा प्रस्तावित किया गया कि निर्वाचन न हो मनोनयन को प्राथमिकता दिए जाने पर जो दिया गया। निर्वाचन होने से संघ दो भागो में विभक्त हो जाता है।
हमे एक साथ काम करना है। निर्विरोध मनोनयन करना सहित नियत तिथि में सहमति व्यक्त किया गया । (3) महासमुन्द जिलाध्यक्ष श्री एस.पी.ध्रुव द्वारा दिए गए प्रस्ताव अनुसार इस निर्वाचन या मनोनयन में कौन सदस्य मतदान करने योग्य है। जिला से जिला अध्यक्ष/उपाध्यक्ष / महासचिव / सचिव/कोषाध्यक्ष एवं तहसील/ब्लॉक से अध्यक्ष/सचिव / कोषाध्यक्ष को शामिल करना चाहिए। नियत निर्वाचन तिथि में सहमति व्यक्त किया गया ।(4) धमतरी जिलाध्यक्ष श्री रौशन लाल देव द्वारा प्रस्तावित किया गया कि अध्यक्ष/उपाध्यक्ष / महासचिव / सचिव / कोषाध्यक्ष एवं तहसील/ब्लॉक से अध्यक्ष / सचिव / कोषाध्यक्ष को शामिल करना चाहिए एवं प्रांतीय पदाधिकारी हर जिला में प्रांत का दौरा करें। निर्वाचन तिथि समय स्थान में सहमति व्यक्त किया गया ।अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ(5) कवर्धा जिलाध्यक्ष श्री आसकरण ध्रुव द्वारा प्रस्तावित किया गया कि निर्वाचन मनोनयन से हो। मंत्रालयीन अधिकारी कर्मचारियों को संघ के पदाधिकारी बनाया जावे। नियत निर्वाचन तिथि समय स्थान में सहमति व्यक्त किया गया ।(6) बेमेतरा जिलाध्यक्ष श्री एच. आर.ध्रुव द्वारा भी निर्वाचन मनोनयन का समर्थन किया गया। नियत निर्वाचन तिथि समय स्थान में सहमति व्यक्त किया गया ।(7) राजनांदगांव जिलाध्यक्ष श्री लेखराम मात्रा द्वारा 100 सदस्यों में 01 प्रतिनिधि बनाए जाने का सुझाव दिया। संगठन को मजबूत करने हेतु ग्रामीण स्तर तक काम कना चाहिए। नियत निर्वाचन तिथि समय स्थान में सहमति व्यक्त किया गया ।(8) बालोद जिला से महासचिव श्री अश्वनी नायक उपस्थित हुए । स्वास्थ्यगत कारणो से जिलाध्यक्ष श्री मानकर नहीं आ पाए। उनके द्वारा प्रांतीय स्तर पर चुनाव के पूर्व, जिला का चुनाव, तहसील/ब्लॉक का चुनाव होना चाहिए प्रस्तावित किया गया। नियत निर्वाचन तिथि समय स्थान में सहमति व्यक्त किया गया ।(9) खैरागढ़ छुईखदान गण्डई जिला अध्यक्ष श्री बहादुर सिंह खुसरो द्वारा भी निर्वाचन मनोनयन से हो का समर्थन किया गया। नियत निर्वाचन तिथि समय स्थान में सहमति व्यक्त किया गया ।(10) बलरामपुर से सचिव श्री तिलदेव मिंज द्वारा भी निर्वाचन मनोनयन से हो इस पर सहमति व्यक्त किया गया।(12) सूरजपुर जिला अध्यक्ष चन्द्र विजय सिंह अरमों उपस्थित हुए उनके द्वारा सदस्यता संख्या वृद्धि बढ़ाए जाने पर जोर देते हुए निर्वाचन स्थान समय तिथि पर सर्वसम्मति से मनोनयन पर अपनी सहमति व्यक्त किया गया ।अपने जिला एवं ब्लॉक की कार्यकारिणी सूची पृथक-पृथक दो प्रति में उपलब्ध करावे।
निर्वाचन/मनोनयन स्थल समय- तिथि-कृषि उपज मण्डी परिसर पंडरी रायपुर छ०ग०
• दिनांक 29.09.2024 रविवार प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक नामांकन दाखिल दिनांक 29.09.2024 रविवार प्रातः 12 बजे से 1 बजे तक नामांकन फार्म की जांच दिनांक 29.09.2024 रविवार अपरान्ह 1 बजे से 1.30 बजे तक नाम वापसी
दिनांक 29.09.2024 को निर्वाचन / मनोनयन दोपहर 2.30 बजे से 5 बजे तक विक
मतदान उपरांत परिणाम घोषित
निर्वाचन अधिकारी आर०एल० ध्रुव, विद्युत मण्डल छ.ग., निर्वाचन अधिकारी हरवंस मिरी, संयुक्त कलेक्टर, दुर्ग छ.ग.. निर्वाचन अधिकारी अपने खट्टे मिठे पलो को साझा करते हुए संगठन के सहयोगार्थ कार्य करने के लिए सबको आभार प्रदर्शन करते हुए उपरोक्तानुसार प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया ।
(16) आज के महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षीय भार संभाले कमलेश
ध्रुव, उप-प्रांताध्यक्ष द्वारा अपने सारगर्भित उद्बोधन से सबको मंत्र मुग्ध करते हुए समस्त जिला अध्यक्षों के द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों को बड़ी गंभीरता से सुनने के उपरांत सहमत होते हुए पूर्व निर्धारित पारिवारिक कार्यक्रम होने के कारण निर्वाचन तिथि को अपनी उपस्थिति पर असमर्थता व्यक्त किया गया। प्रांतीय महासचिव एवं जिला अध्यक्षों की दी गई सुझाव / प्रस्ताव आदि को सहर्ष स्वीकारते हुए
निर्वाचन / मनोनयन स्थान-समय दिनांक एवं निर्वाचन अधिकारी का निर्धारण किया गया ।
जिला अध्यक्ष एवं प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा दिए सुझाव / प्रस्ताव को सर्व सम्मति से पारित किया गया ।संघ नियमावली के नियम 14 प्रबंधकारिणी का गठन नियम 6 में दर्षाए सदस्य जिनके नाम पंजी में दर्ज हो बहुमत के आधार पर पदाधिकारियों तथा प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यों का निर्वाचन करने संबंधी प्रावधान है। • उक्त पारित प्रस्ताव का अनुमोदन साधारण सभा में दिनांक 29. 09.2024 को किया जाकर प्रबंधकारिणी समिति का
निर्वाचन / मनोनयन किया जावेगा।
श्री कमलेश ध्रुव द्वारा एक और महत्वपूर्ण बात बताई गई उनके सबसे पुराने मित्र श्री जयसिंग राज जो सचिव के दायित्व निभाते हुए हमारे संघ के एकमात्र ऐसे संस्थापक सदस्य के ज्येष्ठ पुत्र का जुलाई 2024 को पेनवासी हो गए। उपस्थित समस्त जिला अध्यक्ष सहित समस्त प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा श्रद्धांजलि दी गई और अंत में श्री जयसिंग राज प्रांतीय सचिव द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया ।इस महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित रहे-
उप-प्रांताध्यक्ष कमलेश ध्रुव शिव कुमार कंवर, महासचिव मोहन लाल कोमरे, कोषाध्यक्ष श्री नकुल चन्द्रवंशी, सचिव द्वय श्री जयसिंग राज, जयपाल सिंह ठाकुर, सोमेश्वर पात्र मनहरण चन्द्रवंशी, गजलु पोडियाम, बहादुर सिंह खुशरो, लेखराम मात्रा, अश्वनी नायक, ईश्वर लाल उइके, कमलेश राम ध्रुव, तिलदेव मिंज, कमल किशोर मांझी, नवल सिंह नाग, गोकुल प्रसाद चन्द्रवंशी मासा राम कुंजाम सन्तु राम नाग, के. सी. नाग, एच.आर.ध्रुव, आर.एल.देव, गेवा राम नेताम्, राहुल नेताम, दौलत राम ध्रुव, ललित कुमार दीवान, हेमन्त पोर्ते, पुष्कर दीवान, नेपाल सिंह सिदार, जीवन लाल ध्रुव, ठाकुर सिंह ध्रुव, सुरेन्द्र कुमार भोई, विजय कुमार बरिहा, ओम प्रकाश ध्रुव, भानु प्रताप ठाकुर, श्रीराम ध्रुव, सुरेश कुमार पैकरा, प्रहलाद ठाकुर, लाल रघुवीर सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र कुमार उइके, जगदीश राम पंचकपाट, लच्छु सिंह मेरावी, जिंकेश कश्यप, संतोष कुमार नेतान, लाला राम मेरावी, संजीव कुमार ध्रुव, सुरेश कुमार भण्डारी, ओम प्रकाश नेताम, एच.आर.ध्रुव, रघुवीर राम रनेताम, तुलेश्वर सिंह ध्रुव, गजाराम कंवर, ललित मोहन भगत, डॉ. नागेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, कमलेश मण्डावी, आसकरण ध्रुव, शिवराम सिंह श्याम, लवन सिंह कंवर, अंजोर सिंह सिदार, कैलाश मण्डावी, संदीप कुमार पैकरा, चन्द्र विजय अरमो, महेश पैकरा,एस०पी०ध्रुव महेश कुमार ध्रुव.

