अजजा शासकीय सेवक विकास संघ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी द्वारा 24 नवंबर को आने की दी स्वीकृति*
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी से रायपुर मुख्यमंत्री निवास में केशकाल विधायक माननीय श्री नीलकंठ टेकाम जी के विशेष उपस्थिति में सौजन्य भेंट किए। प्रतिनिधि मंडल द्वारा पदोन्नति में आरक्षण, स्थानीय भर्ती सहित विभिन्न मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह हेतु संगठन के अनुरोध को स्वीकार करते हुए 24 नवंबर को मुख्य अतिथि के रूप में आने हेतु स्वीकृति प्रदान करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दिए। इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आर एन ध्रुव,नकुल चंद्रवंशी प्रांतीय महासचिव,ललित मोहन भगत प्रांतीय कोषाध्यक्ष ,आरसी ध्रुव जिलाध्यक्ष बिलासपुर ,श्रीराम मरकाम जिला अध्यक्ष बलौदाबाजार ,एस.पी. ध्रुव जिला अध्यक्ष महासमुंद,कमलेश ध्रुव पूर्व उपाध्यक्ष,सुरेश पैकरा कसडोल, मनमोहन सिंह गोंड जांजगीर चांपा, भागसिंह ठाकुर जिलाध्यक्ष गरियाबंद, सरवन ठाकुर महासचिव गरियाबंद, रामप्रसाद नेताम जिलाध्यक्ष कांकेर,टामेश्वर ठाकुर धमतरी,अकत ध्रुव जिलाध्यक्ष मुंगेली,सोमेश पात्र रायपुर, संदीप पैकरा सरगुजा, शिवप्रसाद ध्रुव रायपुर उपस्थित थे।

