ग्रामीण विशेष

दिनांक 30/09/2022 दिन शुक्रवार को माकड़ी पुलिस द्वारा चलित थाना चलाया

Spread the love

 

दिनांक 30/09/2022 दिन शुक्रवार को माकड़ी पुलिस द्वारा चलित थाना चलाया

ग्राम तोरेंडी में माकड़ी पुलिस द्वारा चलाया गया चलित थाना, अपराध के बारे में दी विस्तृत जानकारी
ग्राम तोरेंडी में माकड़ी पुलिस द्वारा चलाया गया चलित थाना, अपराध के बारे में दी विस्तृत जानकारीआज दिनाँक 30.09.22 को ग्राम तोरेंडी मे माकड़ी पुलिस द्वारा चलित थाना लगाया गया जिसमे निमितेश सिंह SDOP कोंडागांव भी ग्रामीणों को जागरूक करने ग्राम तोरेंडी पहुचें l चलित थाना मे उपस्थित ग्रामीणों को SDOP कोंडागांव व थाना प्रभारी माकड़ी सोन सिंह सोरी द्वारा साइबर अपराध, धोखा धडी के तरीके, यातायात नियम एवं संकेत, नशा मुक्ति, महिला एवं बच्चो से संबंधित अपराध के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया. तथा इनसे बचने के उपाय भी बताया गया।

ग्रामीणों ने बताया ग्राम तोरेंडी के ग्रामीणों ने बताया की चलित थाना लगाने से हमें कोंडागांव के एसडीओपी द्वारा सभी प्रकार के होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक रहने की जानकारी दी साथ ही इससे बचने का उपाय भी हमें बताया गया स्वयं गांव में आकर इस प्रकार जानकारी देने से हमें जो बाहर से टूटी फूटी अधूरी जानकारी जो मिलती है जिससे हम अधूरी जानकारी को ही पूरा मानकर कार्य करते हैं इससे हमें बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है परंतु थाना मकड़ी के द्वारा इस तरह के चलित थाना लगा कर लोगों को अपराध से जागरूक किया जा रहा है जिनसे उन्हें सही नियम कानून पता हो और अपराध से बचे रहें।