सामाजिक

सामूहिक सामाजिक विवाह एवं विराट आदिवासी सम्मेलन में आने की सहमति श्री लखमा जी ने प्रदान की

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज 
गोंड समाज गोंडखपरी चक बलौदाबाजार द्वारा दिनांक 11 मार्च 2023 को आयोजित होने वाले सामूहिक सामाजिक विवाह एवं विराट आदिवासी सम्मेलन का निमंत्रण माननीय श्री कवासी लखमा मंत्री उद्योग एवं आबकारी छत्तीसगढ़ शासन को शासकीय आवास रायपुर में भेंटकर दिए। श्री लखमा जी द्वारा आमंत्रण स्वीकार कर कार्यक्रम में आने की सहमति प्रदान किए। इस अवसर पर आर एन ध्रुव, पुनाराम मंडावी दीवान, तिरिथ मरकाम महामंत्री, रामकुमार मंडावी कोषाध्यक्ष, राजेश कुमार सहसचिव, रामायण ध्रुव पूर्व सरपंच, संजय मरकाम राय पंच, मोहन सोरी कोषाध्यक्ष गातापार, रामखेलावन ध्रुव जिला उपाध्यक्ष एवं प्रकाश नेताम उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रोहित मरकाम द्वारा दी गई।