सामाजिक

पेनवासी कृष्णा नेताम जी का मिट्टी संस्कार आज 25 मार्च 2023 को देवरभाट में होगा.

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज 
गोण्डवाना के पुरोधा, गोण्डवाना समग्र क्रांति आंदोलन में गोण्डवाना रत्न दादा हीरासिंह मरकाम जी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाले सच्चे सिपाही ,महान गोण्डी साहित्यकार ,लेखक ,इतिहासविद , दादा कृष्णा नेताम जी का लिंगोवास कल देर रात को हो गया है।जिनका मिट्टी संस्कार आज 25 मार्च 2023 को दोपहर 12.00 बजे, ग्राम देवरभाट जिला– बालोद (छत्तीसगढ़) में किया जावेगा। पेनवासी नेताम जी ने समाज को जोड़ने के लिए पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, दिल्ली सहित पूरे देश भर में गोंडी संस्कृति का विस्तार किए। वर्ष 2009 में अखिल भारतीय गोंडवाना गोंड महासभा के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शंभू संदेश के प्रधान संपादक के रूप में महासभा का मुख्य पत्र का प्रकाशन निरंतर करते रहे। कोयानार केकराखोली में राष्ट्रीय रंग तरंग की स्थापना कर पूरे देश में संस्कृति का प्रचार किए। आदिशक्ति मां अंगारमोती के महिमा पर आधारित गीतों का संकलन कर ऐतिहासिक कार्य किए। पेनवासी नेताम जी का निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कमी की पूर्ति हो पाना असंभव है। गोण्डवाना समग्र क्रांति आंदोलन के सभी सिपाहियों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में देवरभाट पहुचकर गोण्डवाना के माटीपुत्र ,महान कवि और दार्शनिक दादा कृष्णा नेताम जी को अंतिम जोहार ,पेनांजलि अर्पित करें। मेरी ओर से सादर पेनाजली ,अंतिम जोहार ,आपने गोण्डवाना के लिए अपना पुरा जीवन समर्पित किया है।