सामाजिक

प्रांत व्यापी दौरा के तहत अजजा शासकीय सेवक विकास संघ की बैठक गरियाबंद में 18 मई को*

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज 
बिलासपुर में आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार प्रांत व्यापी दौरा कार्यक्रम का शुभारंभ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष श्री आर.एन. ध्रुव एवं गरियाबंद संगठन प्रभारी श्री लोकेंद्र सिंह जी के विशेष उपस्थिति में 18 मई 2023 को आदिवासी विकास परिषद भवन गरियाबंद में अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ जिला गरियाबंद की विशेष बैठक आहूत है। बैठक में जनजाति सेवक संघ को मजबूती प्रदान करने संगठन का विस्तार, अजजा वर्ग के अधिकारी कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं सहित कई मुद्दों पर चर्चा किया जाएगा। जिले के अंतर्गत कार्यरत अनुसूचित जनजाति वर्ग के सभी अधिकारी– कर्मचारी से उक्त बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने का आह्वान जिला संरक्षक श्री सुदामा ठाकुर, जिला अध्यक्ष श्री भागसिंह ठाकुर, महासचिव श्री श्रवण ठाकुर द्वारा किया गया है।