गोंडी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित कराने हेतु गोंडवाना गोंड महासभा कटिबद्ध–आर एन ध्रुव*
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़
गोंडी भाषा मानकीकरण का कार्यक्रम माल्यवंत हॉस्टल मलकानगिरी उड़ीसा में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, उड़ीसा के गोंडी भाषा के विद्वत जनों की उपस्थिति में दिनांक 2 जून 2023 से 15 जून 2030 तक चल रहा है। इस अवसर पर गोंडवाना गोंड महासभा के राष्ट्रीय सचिव आर.एन. ध्रुव द्वारा 14 जून को कार्यक्रम में सम्मिलित होकर गोंडी भाषा के जानकार सभी विद्वानों को इस पुनीत कार्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किए। उन्होंने कहा कि गोंडी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित करने हेतु गोंडवाना गोंड महासभा द्वारा जंतर मंतर नई दिल्ली में धरना प्रदर्शन भी किया गया था। महासभा गोंडी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित कराने हेतु कटिबद्ध है। इस हेतु भविष्य में गोंडी भाषा के मानकीकरण के साथ गोंडी लिपि जो अलग-अलग राज्यों में थोड़ा-थोड़ा अंतर के साथ अलग-अलग तरीके से प्रचलन में है को एकीकरण करने की दिशा में व्यापक पैमाने पर कार्य किया जावेगा। उन्होंने कहा कि गोंडी भाषा के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु गोंडवाना मोबाइल रेडियो चलाए जाने की मांग शासन प्रशासन से महासभा करेगी। इस अवसर पर सुधांशु चौधरी, लोक कलाकार सुनील कुमार बिहार, आर.सी. ध्रुव जिला अध्यक्ष बिलासपुर, अकत ध्रुव जिला अध्यक्ष मुंगेली, टामेश्वर ठाकुर धमतरी, सोनू इवने बैतूल , नंदू उईके ,शिवप्रसाद हरदा मध्य प्रदेश, महेंद्र कुमार चंद्रपुर महाराष्ट्र, रश्मिता माडी मलकान गिरी, प्रीतम मरकाम बीजापुर, मधुसूदन मढ़कामी उड़ीसा, भीमसेन वांजामी, देवा पोडियम, आनंद माड़ी सहित पूरे देश भर के गोंडी भाषा के जानकार विद्वत जन उपस्थित थे।


