कर्मचारी हित मे छ ग सरकार की उपलब्धि वाली ब्रोसर का अनावरण विधानसभा अध्यक्ष मा डॉ चरण दास महंत ने किया अनावरण
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़
गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफ़ेयर एसोसिएशन छ ग GEWA द्वारा तैयार किया है ब्रोसर
👉🏽 केंद्रीय कर्मचारियों के समान DA तथा पदोन्नति में आरक्षण की मांग व नाराजगी जायज
परंतु चार साल में कर्मचारियों के लिए किए सम्मान जनक कार्य को नजर अंदाज किया जाना भी उचित नहीं ,।
संगठन के प्रांताध्यक्ष कृष्णकुमार नवरंग ने बताया कि छ ग सरकार ने वित्तीय मजबूरियों के बावजूद राज्य के कर्मचारियों के लिए अभूतपूर्व निर्णय लिया और कोरोना जैसी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद वर्ष बंधन को समाप्त कर शिक्षा कर्मियों का सम्पूर्ण संविलियन किया ,कर्मचारियों को पूरानी पेंसन की बहाली की ,कोरोना से दिवंगत कर्मचारियों के आश्रित को 10%पद पर अनुकंपा नियुक्ति के बंधन को शिथिल कर सभी आश्रित परिवार को अनुकंपा नियुक्ति दिया ,जमीन से जुड़े आँगन बॉडी कार्यकर्ता व सफाई कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि किया ,शनिवार अवकाश की घोषणा । बेरोजगार को बेरोजगारी भत्ता , आवेदन फीस की माफी , सालों से लंबित लाखों पदों पर पदोन्नति की सौगात सहित वर्तमान में नित नए निर्णय लेने की स्थिति से राज्य के सभी शासकीय सेवक में खुशी की लहर है ऐसी उपलब्धि वाली गवर्नमेंट एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन छ ग की ब्रोसर को राज्य के वरिष्ठ तथा अविभाजित मध्यप्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने वाले वर्तमान में छ ग विधानसभा के अध्यक्ष मा डॉ चरण दास महंत ने शंकर नगर रायपुर निवास कार्यलय अनावरण किया । अपने संक्षिप्त उदबोधन में भरोसा दिलाया कि सरकार लाखों अनियमित तथा ,संविदा कर्मचारियों के प्रति सहानुभूति पूर्वक विचार कर नियमित करने ,केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने ,पदोन्नति में आरक्षण ,फ़र्जी जाति से नौकरी करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही करने संजीदगी से काम कर रही हैं ,तथा लम्बीत DA पर मा मुख्यमंत्री से बात कर शीघ्र निर्णय का भरोसा दिलाया
ब्रोसर के अनावरण कार्यक्रम में उनके OSD मा A K घृतलहरे उपस्थित रहे संगठन के तरफ़ से महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष smt संगीता पाटले रायपुर के महिला प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष smt अंजू लता टंडन बसंत बंजारे ,एवन बंजारे ,सनत बंजारे राधेश्याम टंडन संतोष सोनकर हुलासी साहू अंजू सप्रे ,दिनेश घोसले ,बसंत जांगड़े परस अंचल चेतन चतुर्वेदी समिल रहे उक्त जानकारी संगठन के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र कुमार जांगड़े व विजय कुमार मारखंडे ने दी
सादर प्रकाशन हेतू

