यूसीसी के खिलाफ गोंडवाना गोंड महासभा का राष्ट्रीय महा पंचायत 23 जुलाई को रायपुर में
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़
अखिल भारतीय गोंडवाना गोंड महासभा द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री शिशुपाल शोरी जी की अध्यक्षता में दिनांक 23 जुलाई, दिन– रविवार को प्रातः 11:00 बजे से 5:00 बजे तक स्थान–गोंडवाना भवन टिकरापारा रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्तर पर महापंचायत आहूत है। जिसमें समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर भारत सरकार की ओर से नवीनतम अधिसूचना अनुसार नागरिकों से यूसीसी पर अपनी राय देने को कहा गया है। हमें यूसीसी मंजूर नही,समान नागरिक संहिता से हम सहमत नहीं है।अनुसूचित जनजाति वर्ग रूढ़ि जन्य संहिता से शासित हैं। आदिवासियों की जन्म, विवाह, मृत्यु संस्कार, तलाक, रखरखाव, विरासत, गोद लेने और उत्तराधिकार जैसे नियम अन्य धर्मों से बिल्कुल अलग है।इसलिए समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के दायरे से अनुसूचित जनजाति वर्ग को पृथक रखे जाने पर चर्चा । पिछले वर्ष विश्व आदिवासी दिवस का विराट आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर बिलासपुर में आयोजित किया गया था। इस वर्ष के आयोजन हेतु स्थल चयन पर चर्चा एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा पश्चात प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। ज्ञात हो महासभा द्वारा यूसीसी को नहीं लागू किए जाने की मांग को लेकर अपत्ति दर्ज किया जा चुका है।
महासभा के राष्ट्रीय महासचिव लोकेंद्र सिंह कोमर्रा द्वारा महापंचायत में सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं सदस्यगण, सभी प्रांतीय अध्यक्ष, प्रांतीय पदाधिकारीगण एवं समाज के सम्माननीय बुद्धिजीवियों की अनिवार्य उपस्थिति की अपील किए हैं।

