राष्ट्रीय

बबीता कुमारी ने नया सवेरा संस्था के दिव्यांग बच्चों के साथ अपना जन्मदिन बनाया

Spread the love

आज दिनांक 25 जुलाई को बबीता कुमारी ने नया सवेरा संस्था के दिव्यांग बच्चों के साथ अपना जन्मदिन बनाया I बबीता कुमारी स्वयं भी दिव्यांग है और राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय घुमारवीं वाणिज्य स्नातक है साथ में दिव्यांग कल्याण संघ की सक्रीय सदस्य है I इस मौके पर दिव्यांग कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष विनोद राय , माहसचिव रचना कुमारी , वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी चन्देल औए नया सवेरे संस्था से अरुण तथा कहलूर हिम कल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल ठाकुर मौजूद रहे I इस मौके पर दिव्यांग कल्याण संघ अध्यक्ष विनोद राय ने बबीता कुमारी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, उन्होंने जिले के सभी दिव्यांग जनो से अनुरोध किया कि दिव्यांग कल्याण संघ से जुड़ें ताकि सब मिल कर दिव्यांग जनों के हित की आवाज को बुलन्द कर सकें I