9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस अवसर पर नाच गान नहीं बल्कि जंतर मंतर नई दिल्ली में होगा सत्याग्रह
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़
अखिल भारतीय गोंडवाना गोंड महासभा द्वारा आदिवासी वर्ग के गंभीर ज्वलंत मुद्दों को लेकर एक दिवसीय सत्याग्रह दिनांक 9 अगस्त 2023 को जंतर मंतर नई दिल्ली में करने हेतु प्रस्तावित है।
01. मणिपुर में आदिवासियों के साथ हो रहे हिंसा,अमानवीय कृत्य,महिलाओं के साथ घोर आपत्तिजनक दुर्व्यवहार को रोकने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हेतु।
02. समान नागरिक संहिता बिल (यू सी सी) को आदिवासी वर्ग से पृथक रखने बाबत।
03. कालेजियम सिस्टम समाप्त कर न्यायधीशों की भर्ती यूपीएससी पेटर्न पर करने बाबत।
04. पर्यावरण एवं वनों की सुरक्षा हेतु वन संरक्षण संशोधन विधेयक 2023 को पारित नहीं करने बाबत।
उक्त सभी बिंदुओं पर सत्याग्रह पश्चात महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं अनुसूचित जनजाति मंत्री भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जावेगा।

