छत्तीसगढ़

वीरभूमि सोनाखान क्षेत्र के कसडोल में आदिवासियों ने भरी हुंकार

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़ 

सोच बदलो… शासक बनो… वोट देनेवाला नहीं लेनेवाला बनो …

20 अगस्त में ही कसडोल में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस का आमंत्रण था. इटवा (मस्तुरी) से निकलते निकलते दिन के साढ़े ११ बज गए. मल्हार, जोंधरा, लवन होते हुए कसडोल पहुंचे. वहां अतिथियों के लिए रेस्ट हाउस में रुकने की व्यवस्था की गई थी. नगर भ्रमण कर रैली वापस कार्यक्रम स्थल पर पहुचने के समय ही हम लोग पहुंचे.

हजारों की संख्या में आसपास के लोग पहुचे थे. आयोजन भव्य और व्यवस्था उत्तम रहा. कसडोल क्षेत्र में कंवर समाज की जनसँख्या अधिक लगी. अतिथियों के उद्बोधन में आरक्षण, सीधी पेशाब कांड और मणिपुर की अपमान जनक घटना छाया रहा.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अकबर राम कोर्राम अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा रहे. विशिष्ठ अतिथियों में सर्वश्री थानसिंह पैकरा मुख्य न्याधीश कंवर समाज लवन राज, श्रीमती सविता साय प्रदेश अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज महिला प्र, रमेश चन्द्र श्याम कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महांसभा, शिव कुमार कंवर प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शा. सेवक संघ. प्रताप नाग अध्यक्ष गोंड समाज जिला बलौदा बाजार, गेंदराम ध्रुव अध्यक्ष गोंड समाज लवन राज, सतीश नेताम प्रदेश संयुक्त सचिव युवा प्र., ब्रिज्राम पैकरा केन्द्रीय अध्यक्ष कंवर समाज लावन राज. फागुलाल बिंझवार अध्यक्ष बिंझवार समाज सहित कई सम्मानित समाज प्रमुख शामिल रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वश्री सुरेश कुमार पैकरा ब्लाक अध्यक्ष अजजा शा. से. सं कसडोल, सुद्धू जगत कार्यकरी अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज कसडोल, गौर सिंह पैकरा बलाक अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज कसडोल ने किया. , मंच का शानदार संचालन श्री पद्मभूषण पैकराजी ने किया.