छत्तीसगढ़

गोंड राजा ने 5 एकड़ भूमि दान किया …. 100 बिस्तर की हास्पिटल बनाने के लिय

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़ 

बचपन में जब सभी भाई बहन चचेरे – फुफेरे भोजन करने बैठते थे तो आपस में बातचीत और चुहलबाजी करते हुए देर तक खाते रहते थे. तब माताजी ने शीघ्र खाना खाने के लिय खेल खेल में हमें राजा बना देती थी. पहले खाना समाप्त करेगा उसे सक्ती का राजा, दुसरे नंबर को सारंगढ़ का राजा और तीसरे नम्बर को बिलाईगढ़ का राजा घोषित कर देती थी. मैं भी कभी कभी बिलाईगढ़ का राजा बन जाता था. लेकिन आज बिलाईगढ़ के गोंड़ राजा… महाराज ओंकारेश्वरशरण सिंह के साथ बैठने और रूबरू वार्तालाप करने का अवसर प्राप्त हुआ. सुअवसर था विश्व आदिवासी दिवस तिहार 27 अगस्त. और स्थल था बिलाईगढ़ राज का नगर भटगांव.

27 अगस्त 2023 दिन रविवार को तीन आमंत्रण था. मालखरौदा में छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा द्वारा कृषि और व्यवसाय प्रशिक्षण शिविर जिसमें गुजरात से आदिवासी समुदाय के लोग प्रशिक्षक थे. दूसरा रायपुर में प्रदेश स्तरीय “बामसेफ” अधिवेशन और तीसरा था भटगांव के विश्व आदिवासी दिवस का. विगत २20 अगस्त के कसडोल के कार्यक्रम में बिलाईगढ़ के राजा से सेलफोन में बात करने का प्रयास किया था लेकिन संपर्क नहीं हो सका था. इसलिए नयी जगह भटगांव जाने का निश्चय किया.

भटगांव में विशाल रैली के साथ नगर भ्रमण किया गया और मंडी प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन था. हजारों की संख्या में क्षेत्र के सम्मानित सगाजन, युवा शक्ति और मातृशक्ति जुड़े थे. कार्यक्रम नृत्य-संगीत प्रधान था. बौद्धिक विमर्श की गुंजाइश कम थी. प्रतिभाशाली छात्र छात्रों का सम्मान किया गया. एक सेवा निवृत्त अनुसूचित जाति के एस डी एम ने आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से अपने उम्मीदवारी का एलान किया और इक्यावन हजार रुपये सर्व आदिवासी समाज को दान भी किया.
मंच पर संक्षिप्त वार्तालाप से ज्ञात हुआ कि बिलाईगढ़ राजघराना ओट्टी (छैदेव ) वंशीय है. मेरी जीवनसंगिनी के दादी का बिलाईगढ़, पनझर, राजघराने से सम्बन्ध रहा है. राजा साहब रौबदार व्यक्तित्व के माकिक हैं लेकिन सरल स्वभाव के हैं. सबसे छत्तीसगढ़ी में ही बात करते हैं. लोग अब भी उन्हें महाराज संबोधित करते हैं. वे आदिवासी परम्परा को जानते हैं और मानते भी हैं. उन्होंने आदिवासियों के विशिष्ठ पारम्पर को अपने उद्बोधन में उल्लेख बी किया.

गोंड़ राजा सदैव दानवीर रहे हैं. उन्होंने ही अपने राज मे ब्राम्हणों को आश्रय दिया है. महाराज ओंकारेश्वर शरण सिंह ने श्री योगेश बरिहा (बिंझवार) जिनके दो पुत्र और पुत्री और दामाद डाक्टर हैं को विजयनगर में पांच एकड़ भूमि दान किया जिसमे १०० बिस्तरों वाला हास्पिटल बनाया जायेगा. कहावत चर्तार्थ …. हम राजा थे और राजा हैं…. और राजा बनेंगे.
भटगांव में बड़े साजपाली के छत्रपाल सिंह जगत सहित युवा साथियों के साथ भेंट हुई. विगत २० अगस्त २०२३ को उनके आमंत्रण में नहीं जा पाया था. उन्होंने अपने क्षेत्र में जन जागरण के लिए आमंत्रित किया.

कार्यक्रम में साथ रहे सर्वश्री ननकीराम सिदार, संरक्षक गोंडवाना गोंड महासभा मालखरौदा राज, भवानी सिंह सिदार ब्लाक अध्यक्ष पुसौर रायगढ़, श्यामलाल जगत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रायगढ़, छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा, अमृतलाल मरावी कार्यकारिणी सदस्य मौली महासभा, राजेन्द्र सिंह मरकाम जिला उपाध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा जिला बिलासपुर. .