सामाजिक

बिल्हा विधान सभा क्षेत्र में एसटी एससी समाज ने कमर कसी.. किया एलान : शंकर शाह रघुनाथ शाह बलिदान दिवस और गुरु बालकदास जयंती एक साथ मनाएंगे

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़ 

गोंडवाना भवन, पत्थर खान भाठा बिल्हा में क्षेत्र के सामाजिक सियानो और चक प्रमुख / पदाधिकारियों की बैठक हुई. जिसमे दोनों समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से इस प्रस्ताव पर चर्चा हुई की गोंड़ राजे शंकरशाह मंडावी एवं युवराज रघुनाथ शाह मंडावी की बलिदान दिवस और सतनामी समाज के गुरु बालकदास जी की जन्म जयंती दोनों समाज मिलकर के एक साथ मनाये. प्रस्ताव को सर्व सम्मति से मान्य करते हुए ३० सितम्बर को आयोजन की तिथि तय किया गया.

यह भी तय किया गया कि चुनाव कार्य के जिम्मेदारियों के प्रभार तय करने के लिय चुनाव संचालन समित के जिम्मेदार पदाधिकारियों का चुनाव ३० सितम्बर तक कर लिया जाएगा जाएगा.
उक्त बैठक में प्रमुख रूप से सर्वश्री डॉ. कुमत राम जगत संरक्षक सर्व समाज बिल्हा (द), हरी राम नेताम दीवान मुरकुटा चक, कृष्णा नन्द मरावी राय्पंच गुम, जदुनाथ सिंह उइके जिला असंयुक्त सचिव, जेठूराम नेताम प्रवक्ता मुरकुटा चक, भूपेन्द्र सिंह मरकाम ब्लाक अध्यक्ष बिल्हा (द), राजाराम पोर्ते हथकोडवा राय पञ्च, प्रेमसागर मरकाम अध्यक्ष हिर्री चक, संतोष चेचाम अध्यक्ष रहंगी चक, मह्हेश राम ध्रुव कोषाध्यक्ष मुरकुटा चक, राधेलाल कुंजाम कोषाध्यक्ष पौंसरी चक, शंकरलाल छेदैहा अनिल मरावी जिला सचिव, सावन धनुहार, अध्यक्ष धनुहार समाज, सहित सम्मानित सगाजन. उपस्थित रहे.

बिलासपुर से जिला अध्यक्ष तथा क्षेत्रीय संयोजक रमेश चन्द्र श्याम के साथ सर्वश्री समय सिंह गोंड़ बिलासपुर जिला कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा, अमृतलाल मरावी उपाध्यक्ष सीपत परिक्षेत्र युवा प्र. राजेन्द्र सिंह मरकाम जिला उपाध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा, बद्री खैरवार जिला संगठन मंत्री युवा प्र. तथा क्षेत्र के सम्मानित सगाजन उपस्थित रहे.

.