मस्तुरी विधान सभा क्षेत्र के वनांचल प्रमंडल जेवरा में “समाज सत्ता की ओर अग्रसर
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़
गोंडवाना समाज जेवरा महासभा के युगदृष्टा स्व. धनसिंह आर्मो के गृह ग्राम जेवरा में आदिवासी समाज एवं पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक हुई. जिसमे आगामी विधान सभा के चुनाव में समाज को समाज के लिए समाज के द्वारा नामित प्रत्याशी के लिए सर्व समाज से समर्थन की याचना की गई.
उक्त बैठक में जेवरा प्रमंडल के सम्मानित सगाजन सर्वश्री समुंद सिंह पेंद्रो अध्यक्ष जेवरा प्रमंडल, राम सिंह आर्मो, घनश्याम सिंह राज, उत्तम सिंह जगत, सियाराम, तुल सिंह उइके, लहुरलाल पटेल, पी कोर्राम, नारायण सिंह राज, लखन सिंह राज, मालिक राम कँवर सोंथी, गोपाल सिंहराज, कन्हैया लाल आर्मो, मोतीलाल राज ओदांगी, गोर लाल करपे, लोकनाथ उइके, राज कुमार करपे सहित कई प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे.
महिला स्वसहायता समूह समिति के सर्व श्रीमती अनसुइया उइके, गंगा बाई यादव, सविता बाई मरकाम, मौतीन बाई मरकाम,शुकवारा बाई मरकाम,शान्ति बाई नेति, कलेशरी आर्मो, अमरीका बाई मरकाम, सहोदर बाई आर्मो, गीता बाई कोराम, बाल कुंवर आर्मो, श्यामा बाई आर्मो, सिया बाई आर्मो, पार्वती मरावी, राधिका नेताम प्रेम बाई सहित भगवंतीन बाई, राज कुमारी ओरकेरा, केवरा बाई, उर्मिला बाई, अघन कुंवर, अनीता बाई सहित अनेको मातृशक्ति भी उपस्थित रहे.
कार्यक्रम का संचालन श्री गेंदराम मरावी ने किया. श्री छेदीलाल नेताम ने आभार व्यक्त किया.
जिला अध्यक्ष के साथ सर्वश्री रिखीराम नेताम जिला महासचिव, छेदीलाल नेताम अध्यक्ष गोंद्वान उप महासभा सीपत, सुखराम खूंटे, फिरत राम पटेल पूर्व अध्यक्ष पटेल समाज, अमृतलाल मरावी उपाध्यक्ष सीपत परिक्षेत्र युवा प्र. राजेन्द्र सिंह मरकाम जिला उपाध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा, बद्री खैरवार जिला संगठन मंत्री युवा प्र बैठक में शामिल रहे.

