सामाजिक

छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रमेशचंद्र श्याम ने चंद्रपुर विधान सभा क्षेत्र में समाज को सत्ता की और अग्रसर होने का किया आव्हान

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़ 

चन्द्रपुर विधान सभा क्षेत्र के तहसील मुख्यालय डभरा (जिला जांजगीर चाम्पा) में गोंड मह्सभा मालखरौदा राज के डभरा तहसील के सगाजनो एवं सियानो के साथ तीन विषयों पर चर्चा हुई. एक… डभरा में गोंड़ समाज के सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य .. दो सामाजिक कार्य प्रणाली की समीक्षा …. और तीसरा ….आगामी विधान सभा चुनाव में हमर राज पार्टी के लिए प्रत्याशी तय करना.
सामुदायिक भवन का भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक के द्वारा किया जा चुका है. भवन का ड्राइंग, डिजाइन और एस्टीमेट प्रक्रिया अधीन है.
सामाजिक कार्य प्रणाली में तीनो ब्लाक मॉलखरौदा, जैजैपुर और डभरा में पारदर्शिता के साथ सर्व समावेशी सामंजस्य की आवश्यकता बताई गई.

चूँकि चंद्रपुर विधान सभा सामान्य क्षेत्र है इसलिए हमर राज पार्टी प्रत्याशी के लिए पिछड़े वर्ग को आगे बढाने का विचार आया. पटेल समाज से कुछ नाम सुझाये गए.

बैठक में सर्वश्री लिलाम्बर जगत अध्यक्ष गोंड समाज तहसील डभरा, पान सिंह जगत सभापति डभरा, धरम सिंह फरसवानी, जगत हिरासिंह नेताम सभापति चुरतेली खगेश्वर नागमणि (मराई) गांडापाली, डूलेश्वर सिंह नेटी सचिव तहसील डभरा, अमरनाथ पोर्ते, सह सचिव, रोहित कुमार भैंसामुहान, एवं रमेश चन्द्र श्याम कार्यकारी प्रदेह अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा सम्मिलित रहे.