मस्तुरी विधान सभा क्षेत्र के ग्राम हरदाडीह में गूंजा अब आही “हमर राज” का नारा ….
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़
मस्तुरी (एस.सी. के लिए आरक्षित) विधान सभा क्षेत्र है, जिसमें आदिवासी मतदाता निर्णायक संख्या में है. सर्व आदिवासी समाज ने पहली बार अपने दमखम पर एस सी और ओबीसी समाज की सहमति से एस सी प्रत्याशी को अपने नवोदित “हमर राज पार्टी” से चुनाव मैदान में उतारने का मन बनाया है.
इसी तारतम्य में एसटी एससी,एवं ओबीसी समाज ने संयुक्त रूप से संकल्पित होकर ८ अक्तूबर की मस्तुरी बैठक में श्री सुखराम खूंटे गुरूजी को अपना प्रत्याशी घोषित किया. और ग्राम हरदाडीह (रलिया) में जागरण अभियान का शुभारम्भ किया. इस जागरण अभियान में गोंडवाना समाज व्यस्था के एरमसही उपकेंद्र के दस ग्राम के सियान और युवाजन शामिल हुए. श्री सुखराम खूंटे गुरूजी ने समाज में अपनी सामाजिक सक्रियता का परिचय देते हुए समाज का समर्थन माँगा. सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष रमेश चन्द्र श्याम ने आदिवासी समाज के राजपाट, जमीन जायदाद और देवी देवताओं पर गैर आदिवासियों द्वारा कब्जा को विस्तार से समझाया और संवैधानिक अधिकार एवं आदिवासियत के रक्षा के लिए समाज को राजनीति में उतरने के मज़बूरी को रेखांकित किया.
ग्राम हरदाडीह के इस बैठक को उपकेन्द्र अध्यक्ष ने आयोजित किया जिसमे प्रमुखता से सर्वश्री, फिरतराम मरकाम उपकेन्द्र उपाध्यक्ष, कार्तिकराम मरावी, लछीराम खुशरो, गोरेलाल नेताम उपकेन्द्र संरक्षक, तिहारू राम मरकाम, रमेश जगत सचिव ग्राम तेंदुआ, जनक राम खुशरो मुडपार, इतवार सिंह मरकाम, संतोष सिंह नवागांव, जगदीश गोंड, सुकलाल सिदार मुडपार, रामाधार मरावी ग्राम अध्यक्ष कौड़िया, रविकुमार जगत कौड़िया, देवप्रसाद नेताम, पंचराम पोरते, बुदराम मरावी, अंगद सिंह मरावी नवागांव, देवप्रसाद नेताम, रविकुमार जगत, पूसराम मरावी, छेदीलाल नेताम कोषाध्यक्ष सीपत उप महासभा, घनश्याम खुशरो सचिव सीपत उप महासभा, ज्योतिष कुमार मरकाम रलिया, बुधराम सिंह मरावी, शत्रुहन प्रसाद जगत मुडपार, अंगद सिंह मरावी, अमृतलाल मरावी उपाध्यक्ष युवा प्र. सीपत परिक्षेत्र, राजेन्द्र सिंह मरकाम जिला उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा धनञ्जय महिलांगे, अजित भार्गव, भानुप्रताप खूंटे सहित कई गणमान्य सगाजन उपस्थित रहे

