Wednesday, July 22, 2026
Latest:
खेल

आदर्श ग्राम पंचायत हरवेल में पंचायत स्तरीय क्रिकेट मैच का हुआ आगाज

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़ 

यह मैच लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम हरवेल में 15/10/2023 से 22/10/2023 खेला जाना है

फरसगांव/विश्रामपुरी ~ कोंडागांव जिले के विकासखंड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हरवेल में पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता नवरात्रि के पावन अवसर पर आज शुभारंभ मैच मारंगपुरी और कलीबेडा (माकड़ी)
के मध्य खेला गया जिसमें पहला मैच में मारंंगपुरी टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया जिसमें 6 ओवरों में 80 रन बनाए कलीबेडा टीम ने 6 ओवरों में 81 रन बनाने में सफल रही और चौकों और छक्कों की बरसात देखने को मिली

जिसमें प्रमुख रूप से मौजूद रहे सरपंच श्रीमती सनबती महेश नेताम, उप सरपंच बालसिंह मंण्डावी, बलराम मंडावी,हेमलाल मंडावी, विजय पांडे, सोपसिंह नेताम, जयराम मंडावी, बलीराम मंडावी

मंच संचालन दिनेश मंडावी एवं अघनसिंह मंडावी ने किया

पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता समिति के अध्यक्ष बालसिंह मंण्डावी, उपाध्यक्ष गोलू राम यादव सचिव सम्पत यादव, कोषाध्यक्ष मानसाय मंडावी , मनीष नेताम, मनोज मंडावी, सुखदास मंडावी, चमन नेताम, रामेश्वर मंडावी, सिमों मंडावी,लोकेश सेठिया, पप्पू मरकाम, सहादेव सोरी, धनसाय मंडावी, बालसिंह मंण्डावी , सुरेंद्र मंडावी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे