स्वास्थ

संघ की मांग पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का आदेश जारी* स्वास्थ्य विभाग एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से दूर रखने की मांग l

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़ 

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा मांग की गई थी कि स्वास्थ्य विभाग एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव कार्य में ना लगाई जाए l संघ के महामंत्री अश्वनी गुर्देकर ने बताया कि इस
संबंध में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा जी ने दिनांक 25 अक्टूबर को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ माननीय रीना बाबासाहेब कंगाले को ज्ञापन ज्ञापन देकर मांग किया गया था कि स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न तकनीकी कर्मचारी जैसे मेट्रन, नर्सेस, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नोलॉजीस्ट, सुपरवाइजर एवं अन्य तकनीकी स्टाफ के कार्य अनिवार्य सेवा अंतर्गत आते हैं l जिसका उल्लेख मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के आदेश दिनाँक 16.10.2023 में भी किया गया है कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अनिवार्य सेवा के अंतर्गत आते हैं इसलिए उनकी ड्यूटी चुनाव कार्य में न लगाई जाए l
साथ ही बताया गया था कि रायपुर जिला अंतर्गत उक्त स्वास्थ्य कर्मचारी को चुनाव कार्य हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है अतः उन्हें चुनाव कार्य से पृथक रखा जाए l
संघ की मांग पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा रायपुर जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र प्रेषित कर कहा गया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप कार्य किया जाए l मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के इस पत्र के आधार पर संघ को उम्मीद है कि अब स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ में निर्वाचन कार्य से पृथक रखा जाएगा l
संघ की मांग पर तत्काल निर्देश जारी करने पर संघ के प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा, संरक्षक ओ पी शर्मा, प्रदीप बोगी, रविन्द्र तिवारी, बी.के.शुक्ला, सैय्यद असलम, अश्वनी गुर्देकर, एस पी देवांगन, एस. एस. सोनी, राजेंद्र यादव, सतीश पसेरिया, सुमित दुबे, चेतन सिन्हा, संतोष गिरी गोस्वामी, सरोज कोर्पे, अर्चना गुप्ता, जॉली थॉमस और समस्त पदाधिकारियों ने
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया है l