खेल

अर्जुन मुंडा छत्तीसगढ़ आगमन से तीरंदाज़ी संघ के पदाधिकारी बहुत अपने आप को गौरवान्वित, उत्साहित, आनंदित महसूस कर रहे हैं। कैलाश मुरारका

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़ 
कल सुबह 10:00 बजे खेल एवं युवा कल्याण डायरेक्टर ऑफिस के सामने भारतीय तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अर्जुन मुंडा जी छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन के आह्वान पर तीरंदाज कोच मैनेजर से मिलने के लिए और 40वीं सब जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता जो 4 से 12 जनवरी 2024 को रायपुर में आयोजित है उसकी तैयारी देखने के लिए आ रहे हैं सभी तीरंदाजी संघ के पदाधिकारी इस अवसर पर उनका वंदन अभिनंदन स्वागत करेंगे
कैलाश मुरारका ने कहा की हम तीरंदाज़ी संघ के पदाधिकारी बहुत अपने आप को गौरवान्वित, उत्साहित, आनंदित महसूस कर रहे हैं अपने बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति से